हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत विदेशी बीयर की बड़ी खेप इंदौर में जब्त, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत विदेशी बीयर की बड़ी खेप इंदौर में जब्त, आरोपी गिरफ्तार

देपालपुर आबकारी वृत्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ अंकित 360 केन विदेशी बीयर जब्त की है, जिन्हें अवैध रूप से इंदौर लाया जा रह …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 11 May 2026 06:39:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 06:47:23 PM (IST)

हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत विदेशी बीयर की बड़ी खेप इंदौर में जब्त, आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा ब्रांड की बीयर इंदौर में बेचने की थी तैयारी

HighLights

  1. देपालपुर आबकारी टीम ने 360 केन विदेशी बीयर के साथ वैन जब्त की
  2. हरियाणा की शराब को इंदौर में खपाने की थी तैयारी, आरोपी पकड़ा गया
  3. जब्त की गई बीयर और वाहन की कुल बाजार कीमत करीब 5.72 लाख रुपये है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में प्रतिबंधित हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत विदेशी बीयर की बड़ी खेप आबकारी विभाग ने पकड़ी है। देपालपुर आबकारी वृत्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ अंकित 360 केन विदेशी बीयर जब्त की है, जिन्हें अवैध रूप से इंदौर लाया जा रहा था। बीयर की यह खेप वैन में छिपाकर परिवहन की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गश्त के दौरान वैन से बरामद हुई 15 पेटियां

आबकारी उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एवं टीम ने गश्त के दौरान शंका के आधार पर वाहन क्रमांक एमपी09 जेडएफ 7973 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 15 पेटियों में रखी बडवाइजर मेग्नम इंटरनेशनल किंग ऑफ बीयर मिली, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत थी। आरोपी सूरज पिता चिमन बुंदेला निवासी रंगवासा राऊ के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Source link
#हरयण #म #बकर #क #लए #अधकत #वदश #बयर #क #बड #खप #इदर #म #जबत #आरप #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *