हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए छोड़ दी ‘लॉकअप 2’ में फाइनलिस्ट की जगह; जानें इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? – Harshad Chopda Leave His Spot As Finalist In ‘lock Upp 2 For Shivangi Joshi

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए छोड़ दी ‘लॉकअप 2’ में फाइनलिस्ट की जगह; जानें इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? – Harshad Chopda Leave His Spot As Finalist In ‘lock Upp 2 For Shivangi Joshi


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Wed, 05 Aug 2026 11:06 AM IST

Harshad Chopda Exit Lock Upp 2: फाइलिस्ट बनने के बाद भी ‘लॉकअप 2’ से हर्षद चोपड़ा बाहर हाे गए। उन्होंने अपनी जगह टीवी अभिनेत्री शिवांगी को दे दी। जानिए, इतना बड़ा फैसला अभिनेता ने क्याें लिया? 


Harshad Chopda Leave His Spot As Finalist In ‘Lock Upp 2 For Shivangi Joshi

अभिनेता हर्षद चाेपड़ा और अभिनेत्री शिवांगी जाेशी
– फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18



विस्तार

हर्षद चोपड़ा ने ‘लॉक अप 2’ के फिनाले में सीधे जगह बना ली थी। फिर भी उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला लिया। फाइनलिस्ट की जगह हर्षद चोपड़ा ने अपनी करीबी दोस्त और अभिनेत्री शिवांगी जोशी को दी। बाकी प्रतियाेगियों ने उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी लेकिन हर्षद चोपड़ा अपने फैसले पर टिके रहे। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को अपने फैसले के बारे में बताया। तेजस्वी शो ‘लॉकअप 2’ से बाहर होने वाले प्रतियोगियों से बातचीत करती हैं। 


इस कारण लिया हर्षद चोपड़ा ने बड़ा फैसला 


हर्षद चोपड़ा ने तेजस्वी प्रकाश को कहा, ‘मेरा गेम असल में कोई गेम नहीं था। मुझे लगा कि यह एक ऐसा शो है, जहां आपको बस वैसा ही रहना है जैसे आप असल जिंदगी में हैं। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग क्या सोचेंगे। बस मैं अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था।’ 



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *