
क्या रणबीर कपूर ‘लव एंड वॉर’ में फिर अपना ‘एनिमल’ वाला खूंखार अंदाज दिखाने वाले हैं? फैंस के इस सवाल को फिल्म के फर्स्ट लुक ने और हवा दे दी है. संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला ऑफिशियल लुक जारी हो गया है. पोस्टर में उनका अंदाज पहली नजर में भले ही शांत नजर आ रहा हो, लेकिन उनके हाथ पर दिख रहा खून और चोट कई सवाल खड़े कर रहे हैं. आखिर रणबीर के किरदार के साथ ऐसा क्या हुआ है और भंसाली की इस फिल्म में उनका कौन सा रूप देखने को मिलेगा? फर्स्ट लुक सामने आते ही इन सवालों को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.
हाथ में खून, आंखों में सनक… ‘एनिमल’ अवतार की आई याद
भंसाली प्रोडक्शंस के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किए गए इस पोस्टर में रणबीर कपूर एक विंटेज कार चलाते नजर आ रहे हैं. वाइट टी-शर्ट, आंखों पर चश्मा और शॉर्ट बज-कट हेयरस्टाइल में रणबीर का लुक भले ही सिंपल दिख रहा हो, लेकिन एक चीज ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. कार के स्टीयरिंग व्हील पर ग्रिप बनाए, उनका एक हाथ बुरी तरह जख्मी, खून से लथपथ और चोटिल दिख रहा है. कैप्शन में लिखा गया-
“वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून” फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- “हियर वी गो आरके… 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में मिलते हैं”
20 साल बाद भंसाली और रणबीर का मिलन
बता दें कि ‘सांवरिया’ 2007 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर पूरे 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ वापसी कर रहे हैं. वहीं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया भट्ट की भंसाली के साथ यह दूसरी फिल्म है. यह एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा है, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स के रोल में दिखेंगे और उनके बीच आलिया भट्ट को लेकर एक जबरदस्त लव ट्राइंगल देखने को मिलेगा.
500 से ज्यादा NDA और लीक रोकने की सख्त तैयारी
फिल्म की शूटिंग हाल ही में सितंबर 2026 में पूरी हुई है, जिसे नवंबर 2024 से लगातार अलग-अलग शेड्यूल में शूट किया जा रहा था. भंसाली ने सेट से कोई भी सीन लीक न हो, इसके लिए 500 से ज्यादा क्रू मेंबर्स से सख्त एनडीए साइन करवाए थे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की रिलीज डेट को दो बार टाला जा चुका है और अब मेकर्स ने इसे 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस मच-अवेटेड फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे इसे पैन-इंडिया दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें: The Paradise Box Office Day 1: पहले ही दिन ₹45 करोड़ छाप गई नानी की फिल्म, टूट गए इन फिल्मों के रिकॉर्ड


