हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड सीईटी 2026 की मेरिट के आधार पर दो वर्षीय डीएलएड (सत्र 2026-2028) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग 15 और 16 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी। इस चरण में सरकारी DIET और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में बची हुई 947 सीटों का आवंटन किया जाएगा।
काउंसलिंग के लिए मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की तिथिवार सूची और श्रेणीवार बची हुई सीटों की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी और अपनी सूची हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।

काउंसलिंग में क्या लेकर जाना है जरूरी?
काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी मेरिट सूची और दिशा-निर्देशों के अनुसार तय तारीख पर बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, हिमाचली मूल निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र, जरूरी शपथ पत्रों की मूल प्रतियां और सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होंगी। इसके अलावा, बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फॉर्म भरकर भी जमा करना होगा।
सीट आवंटन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। सीट आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उम्मीदवार को केवल एक बार ही सीट आवंटित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सीट की मांग करने से पहले अपने पसंदीदा संस्थान का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
#हमचल #डएलएड #सईटदसर #चरण #क #कउसलग #क #शडयल #जर #सतबर #क #सट #क #लए #हग #आवटन #Himachal #D.el.ed #Cet #Phase #Counselling #Schedule #Released #Seats


