हेयर स्टाइल टिप्स:रोज-रोज वही ओपन हेयर? छोटे बालों के लिए ये 5 स्टाइल बदल देंगी लुक – 5 Quick And Chic Hairstyles For Medium-length And Short Hair girls that Are Perfect For Office

हेयर स्टाइल टिप्स:रोज-रोज वही ओपन हेयर? छोटे बालों के लिए ये 5 स्टाइल बदल देंगी लुक – 5 Quick And Chic Hairstyles For Medium-length And Short Hair girls that Are Perfect For Office

Quick Office Hairstyles: जिन लड़कियों के बाल छोटे या मिड लेंथ के होते हैं, उन्हें अक्सर समझ नहीं आता कि रोज दफ्तर या काॅलेज जाते समय बालों को कैसे स्टाइल करें। लगभग हर रोज वे एक जैसी हेयरस्टाइल या ओपर हेयर स्टाइल बना लेती हैं। सुबह जल्दी निकलने की हड़बड़ी में न तो उनके पास ज्यादा समय होता है और ना ही हेयर स्टाइल के ज्यादा विकल्प। ऐसे में कुछ समय बाद लुक एक जैसा और बोरिंग लगने लगता है। 

हालांकि, छोटे बाल होने का मतलब ये नहीं है कि आपके पास हेयरस्टाइल के विकल्प कम हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान हेयर एक्सेसरीज की मदद से आप रोज लुक में छोटे छोटे बदलाव ला सकती हैं। दफ्तर या काॅलेज के लिए तैयार होते समय इन हेयरस्टाइल को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और ना ही ये बहुत ज्यादा हैवी होगी। 

यहां आपको 5 ऐसी डेली वाली हेयरस्टाइल का ट्यूटोरियल दिया रहा है , झटपट बन जाएंगी। इन्हें अपने बालों की लंबाई, टेक्सचर और पसंद के हिसाब से थोड़ा बदलकर भी ट्राई किया जा सकता है।




5 Quick and Chic Hairstyles for Medium-Length and Short Hair Girls That Are Perfect for Office

छोटे बालों के लिए 5 आसान हेयरस्टाइल
– फोटो : AI


स्लीक लो पोनीटेल

मिड-लेंथ बालों के लिए स्लीक लो पोनीटेल एक आसान और प्रोफेशनल विकल्प है। बालों में हल्की कंघी करके उन्हें गर्दन के पास बांधें। आगे से कुछ बालों को सॉफ्ट लुक देने के लिए खुला रखा जा सकता है। यह स्टाइल ऑफिस के फॉर्मल आउटफिट के साथ अच्छी लग सकती है।


5 Quick and Chic Hairstyles for Medium-Length and Short Hair Girls That Are Perfect for Office

छोटे बालों के लिए 5 आसान हेयरस्टाइल
– फोटो : AI


हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल

अगर आप बालों को पूरी तरह बांधना नहीं चाहतीं, तो हाफ-अप हाफ-डाउन ट्राई करें। सिर के ऊपरी हिस्से के बालों को पीछे ले जाकर क्लिप या छोटी रबर बैंड से बांध दें और बाकी बाल खुले रखें। यह स्टाइल कुछ ही मिनटों में तैयार हो सकती है।


5 Quick and Chic Hairstyles for Medium-Length and Short Hair Girls That Are Perfect for Office

छोटे बालों के लिए 5 आसान हेयरस्टाइल
– फोटो : AI


साइड पार्टिंग के साथ क्लिप स्टाइल

बालों में साइड पार्टिंग करके एक तरफ के बालों को पीछे ले जाएं और क्लॉ क्लिप या मिनिमल हेयर क्लिप से सिक्योर कर दें। यह छोटे और मिड-लेंथ दोनों तरह के बालों पर आसानी से अपनाई जा सकती है और लुक को थोड़ा स्टाइलिश बना सकती है।


5 Quick and Chic Hairstyles for Medium-Length and Short Hair Girls That Are Perfect for Office

छोटे बालों के लिए 5 आसान हेयरस्टाइल
– फोटो : AI


लो बन

छोटे बालों में भी सिंपल लो बन बनाया जा सकता है। बालों को गर्दन के पास इकट्ठा करके छोटा-सा बन बनाएं और पिन से सुरक्षित करें। अगर कुछ छोटे बाल बाहर निकलें तो उन्हें हल्के से सेट किया जा सकता है। ऑफिस के लिए यह एक साफ-सुथरा विकल्प हो सकता है।

 


Source link
#हयर #सटइल #टपसरजरज #वह #ओपन #हयर #छट #बल #क #लए #य #सटइल #बदल #दग #लक #Quick #Chic #Hairstyles #Mediumlength #Short #Hairgirlsthat #Perfect #Office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *