हम सभी सामान्यतौर पर दिन में दो-तीन बार भोजन करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अच्छी सेहत के लिए सभी लोगों को सबुह का नाश्ता भरपूर, लंच को हल्का और डिनर को सबसे हल्का रखने की सलाह देते हैं।
सुबह की शुरुआत पौष्टिक खानपान के साथ करना दिनभर अच्छा महसूस करने में मदद कर सकता है। कई लोग जल्दबाजी में नाश्ता छोड़ देते हैं या सिर्फ चाय-बिस्कुट खाकर घर से निकल जाते हैं। इससे जल्दी भूख लग सकती है। हालांकि, सिर्फ नाश्ता करने से पूरे दिन ऊर्जा बने रहने की गारंटी नहीं होती। इसके लिए पौष्टिक भोजन के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी, अच्छी नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी हैं।
आइए जानते हैं कि दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए?

2 of 4
हेल्दी डाइट सभी के लिए जरूरी
– फोटो : Amarujala.com/AI
स्वास्थ विशेषज्ञ बताते हैं, सुबह के भोजन में प्रोटीन, फाइबर और शरीर को ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शामिल करें। अंडे, ओट्स, दलिया, दही और फल भी नाश्ते के अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि नाश्ते में क्या खाना चाहिए, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहे और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।
ओट्स और दलिया
ओट्स और दलिया खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जो शरीर को ऊर्जा देने और पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है। इन्हें दूध या दही, मेवे और थोड़े फलों के साथ खाया जा सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा चीनी डालने से बचें।

3 of 4
डाइट में प्रोटीन को करें शामिल
– फोटो : Adobe Stock Images
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें
- अंडे, दही, पनीर, दूध, अंकुरित दालें और बेसन का चीला प्रोटीन के अच्छे विकल्प हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के रखरखाव और शरीर के कई जरूरी कामों के लिए आवश्यक है। नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से भोजन ज्यादा संतुलित होता है।
फल और साबुत अनाज
- सेब, केला, अमरूद और मौसमी फल विटामिन, खनिज और फाइबर देते हैं। इनके साथ साबुत अनाज की रोटी, ब्राउन ब्रेड या सब्जियों वाला पोहा लिया जा सकता है। केवल जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर है, क्योंकि उसमें फाइबर भी मिलता है।
पानी पिएं और नाश्ता न छोड़ें
- रातभर सोने के बाद सुबह पानी पीना शरीर की तरल जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। सुबह चाय या कॉफी के साथ बहुत ज्यादा मीठे बिस्कुट और पैकेट वाले स्नैक्स खाने से बचें। अपनी भूख, दिनचर्या और स्वास्थ्य के अनुसार नाश्ते की मात्रा तय करें।

4 of 4
वॉक करने की बनाएं आदत
– फोटो : adobe stock images
नाश्ते के अलावा इन बातों का भी रखें ध्यान
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक नाश्ता तो जरूरी है ही साथ ही आपको दिनचर्या पर भी ध्यान देते रहना चाहिए। समय पर भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। यदि आपको रोजाना बहुत थकान रहती है तो इसके लिए खून की कमी, थायरॉइड, नींद की कमी और अन्य स्वास्थ्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। लगातार थकान रहने पर डॉक्टर से सलाह लें।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Source link
#हलथ #टपससबह #नशत #क #य #चज #दनभर #आपक #रखग #एकटव #पट #भ #भरग #और #मलग #पषण #Healthy #Breakfast #Ideas #Lasting #Energy #Morning #Foods



