खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आहार में फैट का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में वजन बढ़ने और सेहत खराब होने की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन शरीर के लिए हर फैट नुकसानदायक नहीं होता, इतना ही नहीं हमें रोजाना डाइट से हेल्दी फैट वाली चीजें लेने की जरूरत भी होती है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी ऐसा ही है, जिसे गुड फैट कहा जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ दिल की सेहत को बेहतर रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसलिए हेल्दी डाइट में इसकी संतुलित मात्रा जरूरी है।
मोनोअनसैचुरेटेड फैट कई खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। ऑलिव ऑयल, बादाम, मूंगफली, सीड्स और कुछ दूसरे खाद्य पदार्थ इसके अच्छे स्रोत हैं। लेकिन इन सबके बीच एवोकाडो खास है, क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट के साथ फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन-ई और कई दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। यानी एक ही फल से शरीर को कई तरह के जरूरी पोषण मिल सकते हैं।

2 of 4
एवोकाडो के फायदे
– फोटो : Adobe Stock
एवोकाडो दे सकता है कई फायदे
एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट इसे खासतौर पर हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी खाद्य पदार्थ बनाता है। संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में मोनोअनसैचुरेटेड फैट लेने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। वहीं, एवोकाडो का फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचना आसान हो सकता है।
यही वजह है कि एवोकाडो की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही है।

3 of 4
हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है हेल्दी फैट
– फोटो : Freepik.com
हार्ट के लिए फायदेमंद
एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स इसे दिल के सेहत के लिए हेल्दी फूड बनाते हैं। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलडीएल का स्तर ज्यादा होने पर धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ सकता है।
- डाइट में एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थ शामिल करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, सिर्फ एवोकाडो खाने से हृदय रोगों से नहीं बचा जा सकता। इसके साथ आपको रोजाना संतुलित डाइट की जरूरत होती है।

4 of 4
एवोकाडो के फायदे
– फोटो : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी
एवोकाडो में मौजूद फोलेट भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है। फोलेट शरीर में कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है और मस्तिष्क के सामान्य कामकाज के लिए भी जरूरी है। कुछ अध्ययनों में फोलेट की कमी और अवसाद के बीच संबंध देखा गया है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए पूरी डाइट, नींद, शारीरिक गतिविधि और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद जरूरी है।
कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है ये फल
एवोकाडो में सिर्फ हेल्दी फैट ही नहीं होता। इसमें फाइबर, फोलेट, विटामिन-ई, पोटेशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व भी मिलते हैं।
- फाइबर पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है।
- वहीं, पोटेशियम शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी मिनरल है। इस तरह एवोकाडो को डाइट में शामिल करने से कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं।
- आंखों की सेहत बनाए रखने में भी एवोकाडो मददगार हो सकता है। इसमें ल्यूटिन और जिएक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भूमिका निभाते हैं।
————–
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Source link
#हलद #डइटमनअनसचरटड #फट #क #कय #मन #जत #ह #सहत #क #लए #गड #य #हर #फल #ह #इसक #खजन #Monounsaturated #Fat #Benefits #Health #Avocado #Considered #Hearthealthy #Fruit



