हैदराबाद:किराए पर पाना लेकर महिंद्रा थार के टायर चुराने वाला Mba छात्र गिरफ्तार, 15 पहिये बरामद – Hyderabad Police Arrest Mba Student For Stealing Mahindra Thar Tyres

हैदराबाद:किराए पर पाना लेकर महिंद्रा थार के टायर चुराने वाला Mba छात्र गिरफ्तार, 15 पहिये बरामद – Hyderabad Police Arrest Mba Student For Stealing Mahindra Thar Tyres

हैदराबाद:किराए पर पाना लेकर महिंद्रा थार के टायर चुराने वाला Mba छात्र गिरफ्तार, 15 पहिये बरामद – Hyderabad Police Arrest Mba Student For Stealing Mahindra Thar Tyres

Crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद में पुलिस कारों विशेषकर थार के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एमबीए छात्र शोबान अली खान को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 पहिये मिले। इनमें से 12 पहिये महिंद्रा थार गाड़ियों के हैं।


जांच में पता चला कि शोबान टायर चुराने के लिए अनोखा तरीका अपनाता था। वह पंचर की दुकानों पर जाकर अपनी कार के पंचर होने का बहाना बनाकर 200 से 300 रुपये की सिक्योरिटी जमा कर पाना (स्पैनर) किराये पर लेता था। इसके बाद वह खड़ी गाड़ियों से स्टेपनी या टायर खोलता और औजार वापस लौटाकर अपने पैसे वापस ले लेता था। उसके पिता व्हील अलाइनमेंट की दुकान पर काम करते हैं, जिससे उसे गाड़ियों के पहियों की जानकारी थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान: 20 अक्तूबर को  गैलेक्सी एन्क्लेव अपार्टमेंट के बाहर खड़ी महिंद्रा थार से स्टेपनी चोरी होने की शिकायत के बाद सामने आया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी पहिया खोलते दिखा।  

बुर्का पहनकर चोरी करने वाली युवती, गिरफ्तार 70 लाख का सामान बरामद

तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाली शातिर युवती पगा जया (25) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकदी, सोने-चांदी के गहने, आईफोन 17 और अन्य महंगे गैजेट्स सहित 70 लाख रुपये मूल्य का सामान मिला।

जया चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनती थी। वह ताले तोड़ने के तरीके सीखने के लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन वीडियो देखती थी। इसके बाद वह पॉश इलाकों में सूनसान मकानों को निशाना बनाती थी। वह अपने पति से छिपकर चोरी को अंजाम देती थी। चोरी से मिले पैसों का इस्तेमाल वह अपने निजी खर्चों के लिए करती थी।

Source link
#हदरबदकरए #पर #पन #लकर #महदर #थर #क #टयर #चरन #वल #Mba #छतर #गरफतर #पहय #बरमद #Hyderabad #Police #Arrest #Mba #Student #Stealing #Mahindra #Thar #Tyres

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *