हॉन्गकॉन्ग ओपन:सात्विक-चिराग की जोड़ी और लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त – Satwik-chirag Pair Exits Hong Kong Open; Lakshya Also Bows Out All You Need To Know

हॉन्गकॉन्ग ओपन:सात्विक-चिराग की जोड़ी और लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त – Satwik-chirag Pair Exits Hong Kong Open; Lakshya Also Bows Out All You Need To Know

Satwik-Chirag pair exits Hong Kong Open; Lakshya also bows out all you need to know

लक्ष्य सेन
– फोटो : ANI

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी तथा पुरुष एकल में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा। सात्विक-चिराग को मलेशिया के मान वेई चोंग और टी काई वुन ने सीधे गेमों में हराया, जबकि लक्ष्य सेन को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शिकस्त मिली। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की जोड़ी को आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी ने 21-18, 21-19 से हराया। वहीं, लक्ष्य सेन को एंटोनसेन ने 21-13, 21-13 से मात दी। इस हार के साथ ही पिछले दो सप्ताह में हायलो ओपन और कुमामोटो मास्टर्स जापान का खिताब जीतने वाले लक्ष्य का लगातार जीत का सिलसिला भी थम गया।


Source link
#हनगकनग #ओपनसतवकचरग #क #जड #और #लकषय #सन #समफइनल #म #हर #भरतय #चनत #समपत #Satwikchirag #Pair #Exits #Hong #Kong #Open #Lakshya #Bows

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *