होटल का चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत:  उज्जैन में बचाने पहुंचे 2 की भी बिगड़ी तबीयत; 2 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान – Ujjain News

होटल का चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत: उज्जैन में बचाने पहुंचे 2 की भी बिगड़ी तबीयत; 2 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान – Ujjain News

होटल का चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत:  उज्जैन में बचाने पहुंचे 2 की भी बिगड़ी तबीयत; 2 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान – Ujjain News


उज्जैन में होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। चारों एक के बाद एक चैंबर में फंसते चले गए। उन्हें बचाने के लिए अंदर उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों ने चारों को दो मिनट से ज्यादा समय तक CPR दिया, लेकिन किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल की है। चारों लोग रात में होटल का ओवरग्राउंड चैंबर साफ करने उतरे थे। इस दौरान एक के बाद एक चारों अंदर फंस गए। मृतकों की पहचान कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कटर मशीन से काटा चैंबर का गेट
सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चैंबर का गेट खोलने में परेशानी आने पर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने पास में चल रहे निर्माण कार्य से कटर मशीन मंगवाई। इसकी मदद से चैंबर का गेट कटवाया गया। चैंबर के फर्श पर काफी फिसलन थी, जिसके चलते रेस्क्यू में भी परेशानी आई। डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दो मिनट से ज्यादा समय तक CPR दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पांचवां सफाईकर्मी घबराहट होने पर बाहर आया चार लोगों के चैंबर में फंसने के बाद हेमराज नाम का पांचवां सफाईकर्मी भी अंदर गया था। उसे घबराहट और बेहोशी महसूस होने लगी, जिसके बाद वह बाहर आ गया। चारों को बचाने के लिए चैंबर में उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी शर्मा भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को निर्देश दिए। रेस्क्यू के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है।

Source link
#हटल #क #चबर #सफ #करन #उतर #लग #क #मत #उजजन #म #बचन #पहच #क #भ #बगड #तबयत #मनट #तक #CPR #दन #पर #भ #नह #बच #जन #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *