'₹7,000 करोड़ दो, वरना बर्बाद कर देंगे' Urvashi Rautela ने अमेरिकी AI कंपनी को भेजा नोटिस, किया करोड़ों का केस

'₹7,000 करोड़ दो, वरना बर्बाद कर देंगे' Urvashi Rautela ने अमेरिकी AI कंपनी को भेजा नोटिस, किया करोड़ों का केस



'₹7,000 करोड़ दो, वरना बर्बाद कर देंगे' Urvashi Rautela ने अमेरिकी AI कंपनी को भेजा नोटिस, किया करोड़ों का केस

बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला किसी फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट का नहीं, बल्कि अमेरिका की एक बड़ी एआई कंपनी से जुड़ा है. उर्वशी की टीम ने लॉस एंजिल्स स्थित एक एआई कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है.

उर्वशी की टीम का आरोप है कि कंपनी ने बिना अनुमति उनका नाम, तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल कर एआई कंटेंट तैयार किया और उससे कमाई की. इसी मामले में उनकी टीम ने कंपनी से ₹7,000 करोड़ के हर्जाने की मांग की है. मामला सामने आते ही मनोरंजन जगत में इसकी चर्चा तेज हो गई है.

'हमारी इजाजत के बिना उर्वशी का नाम लिया तो खैर नहीं'

उर्वशी रौतेला की टीम ने मीडिया को दिए एक बयान में साफ-साफ और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है:

"उस कंपनी ने उर्वशी के नाम, फोटो और वीडियो का चोरी-छिपे इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू खड़ी कर ली है. हम उस लॉस एंजिल्स वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं और 7,000 करोड़ रुपए का हर्जाना मांग रहे हैं. अपनी एआई कंपनी बनाओ, अपना ब्रांड बनाओ… लेकिन जब तक इजाजत न मिले, उर्वशी रौतेला का नाम अपने धंधे से दूर रखो!"

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर भी यह चेतावनी भरा नोट शेयर करके पूरी एआई इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है.

View on Instagram

सलमान खान भी जताई थी चिंता "एआई से गाली दिलवा रहे हैं लोग"

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला से पहले बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20' के मंच पर एआई के इस खौफनाक खेल पर गुस्सा जाहिर किया था. सलमान खान ने कहा था कि एआई तकनीक इतनी आगे निकल चुकी है कि अब डर लगने लगा है. लोग किसी की भी आवाज और चेहरा बदलकर फर्जी वीडियो बना रहे हैं और गंदी-गंदी गालियां बुलवा रहे हैं. सलमान ने खुद खुलासा किया था कि उनके भी कई फर्जी एआई वीडियो इंटरनेट पर वायरल किए जा रहे हैं!

ये भी पढ़ें: ‘मैं रोहित पगलू हूं, खुदको उनकी पत्नी समझती हूं’ KBC में कंटेस्टेंट की बात सुन हैरान हुए Big B

ये भी पढ़ें: ₹36,000 करोड़ छापकर तीनों खानों को धूल चटाई, कैमरे के आगे नहीं, पर्दे के पीछे खेल गया ये बॉलीवुड का असली सुल्तान

The post '₹7,000 करोड़ दो, वरना बर्बाद कर देंगे' Urvashi Rautela ने अमेरिकी AI कंपनी को भेजा नोटिस, किया करोड़ों का केस appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *