![]()
भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार से कट्टे की नोक पर लूट की। बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सुनसान जगह पर बाइक रुकवाई और युवक, उसकी पत्नी व बहन को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लाखों रुपए के जेवर, 12 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महुरी का पुरा निवासी धर्मेंद्र जाटव विदिशा में प्राइवेट नौकरी करता है और गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी और बहन को बाइक पर बैठाकर एंडोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान नहर की पुलिया के पास पीछे से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने धर्मेंद्र पर कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर महिलाओं से जेवर उतारने को कहा। करीब 15 मिनट तक बदमाश आराम से लूटपाट करते रहे। उन्होंने महिलाओं के सोने का हार, मंगलसूत्र, मनचली, झुमकियां, करधोनी और पायल के साथ ही धर्मेंद्र के गले की सोने की चेन व 2 अंगूठियां लूट लीं। वारदात के बाद वे पर्स में रखे 12 हजार रुपए नकद और मोबाइल भी साथ ले गए ताकि पीड़ित पुलिस को तुरंत सूचना न दे सकें। किसी तरह थाने पहुंचा पीड़ित परिवार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
मोबाइल छिन जाने के कारण धर्मेंद्र तुरंत किसी से मदद नहीं मांग सका। घटना के बाद पीड़ित परिवार किसी तरह गोहद चौराहा थाने पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस की नाकामी- 3 महीने में लूट की 3 वारदातें अनसुलझीं
गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले भी एक बाइक सवार दंपती को इसी तरह निशाना बनाया गया था, जिसके आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, तीन महीने पहले लहार थाना क्षेत्र के चांदा करील गांव में महिलाओं के साथ हुई लूट का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा दो महीने पहले मिहोना थाना क्षेत्र के मछंड रोड पर एक बुजुर्ग दंपती के साथ भी लूटपाट हुई थी। लगातार हो रही इन वारदातों और पुराने मामलों में पुलिस के खाली हाथ रहने से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। रात के समय सफर करने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने व जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
Source link
#कम #पछ #कर #कटट #क #नक #पर #लट #भड #म #नकबपश #न #यवक #पतन #और #बहन #स #छन #जवरनगद #मनट #बधक #बनए #रख #Bhind #News

