1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:  मंदसौर में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा, मोटरसाइकिल-मोबाइल जब्त – Mandsaur News

1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार: मंदसौर में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा, मोटरसाइकिल-मोबाइल जब्त – Mandsaur News

1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:  मंदसौर में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा, मोटरसाइकिल-मोबाइल जब्त – Mandsaur News


मंदसौर में गुरुवार को पुलिस ने युवक को 1 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर नया खेड़ा खेल मैदान क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। 2 लाख रुपए की अफीम बरामद पुलिस ने बरामद 1 किलोग्राम अफीम की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई है। इसके साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 40 हजार रुपए और मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 91/26 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालकृष्ण उर्फ कान्हा पिता राजेश पंवार (24) निवासी ग्राम रिछा बच्चा, थाना दलौदा, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी से जब्त मोबाइल फोन की तकनीकी और साइबर जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। कोर्ट में पेश कर मांगी जाएगी रिमांड पुलिस आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान उससे अफीम की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और उसके अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यह अभियान एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में तथा नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
www.bhaskar.com
#कल #अफम #क #सथ #तसकर #गरफतर #मदसर #म #मखबर #क #सचन #पर #घरबद #कर #पकड #मटरसइकलमबइल #जबत #Mandsaur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *