1 सगाई, 2 शादी, फिर भी 48 की उम्र में सिंगल हैं राखी सावंत, इन फिल्मों में कर चुकीं काम

1 सगाई, 2 शादी, फिर भी 48 की उम्र में सिंगल हैं राखी सावंत, इन फिल्मों में कर चुकीं काम

बॉलीवुड में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. आज एक्ट्रेस अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. राखी ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और छोटे पर्दे पर भी नजर आईं. वहीं उनकी चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब हुई.

अनिल अंबानी की शादी में किया था खाना परोसने का काम

राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम नीरू भेड़ा है. एक्ट्रेस का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था और उन्होंने पैसों की तंगी भी झेली. पैसों के लिए राखी ने दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना मुनिम की शादी में खाना परोसने का काम किया था. 

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

19 साल की उम्र में राखी ने गोविंदा की फिल्म ‘अग्निचक्र’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उन्होंने इसमें रूही सावंत नाम का छोटा सा रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने 2003 की फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ के आइटम सॉन्ग ‘मोहब्बत है मिर्ची’ पर परफॉर्म किया. फिर शाहरुख खान की साल 2004 की फिल्म ‘मैं हूं ना’ में कॉलेज की एक ग्लैमरस लड़की का किरदार निभाया. राखी ‘मस्ती’, ‘क्रेज़ी 4’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘दिल बोले हड़िप्पा’ और ‘मस्त में रहने का’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.

बिजनेसमैन रितेश सिंह से की थी पहली शादी

‘राखी का स्वयंवर’ (2009) के दौरान राखी ने ईलेश पारुजनवाला से सगाई की थी, लेकिन ये रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया. बता दें कि राखी ‘बिग बॉस 15’ के दौरान बिजनेमैन रितेश सिंह के करीब आई थीं. बाद में दोनों ने साल 2019 में शादी रचा ली. हालांकि 2022 में दोनों अलग हो गए.

1 सगाई, 2 शादी, फिर भी 48 की उम्र में सिंगल हैं राखी सावंत, इन फिल्मों में कर चुकीं काम

राखी सावंत की दूसरी शादी भी नहीं टिकी

रितेश सिंह से अलग होने के बाद राखी ने बिजनेसमैन और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी आदिल खान दुर्रानी से दूसरी शादी की थी. आदिल के लिए एक्ट्रेस ने अपना धर्म भी बदल लिया था और मुस्लिम बन गई थीं. हालांकि फिर भी ये रिश्ता नहीं टिक पाया. मई 2022 में हुई ये शादी साल 2023 की शुरुआत तक टूट गई.

Source link
#सगई #शद #फर #भ #क #उमर #म #सगल #ह #रख #सवत #इन #फलम #म #कर #चक #कम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *