10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों का प्रमोशन:  116 नए पदों पर भर्ती भी होगी, आदेश जारी – Bhopal News

10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों का प्रमोशन: 116 नए पदों पर भर्ती भी होगी, आदेश जारी – Bhopal News

10 साल बाद एमएसएमई विभाग में 217 कर्मचारियों का प्रमोशन:  116 नए पदों पर भर्ती भी होगी, आदेश जारी – Bhopal News


प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने रविवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। इन पदोन्नतियों के बाद सीधी भर्ती के 116 नए पद भी रिक्त हो गए हैं, जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के बाद उद्योग संचालनालय के विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक त्वरित रूप से आयोजित की गई। इसके आधार पर 5 जुलाई को कुल 217 पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इनमें अधीक्षक का 1, सहायक अधीक्षक के 3, सहायक वर्ग-1 के 43, सहायक वर्ग-2 के 131, सहायक वर्ग-3 के 14 तथा निज सहायक के 25 पद शामिल हैं। 116 नए पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती विभाग का कहना है कि पदोन्नति के बाद सीधी भर्ती के 116 नए पद उपलब्ध हो गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इससे विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने का रास्ता साफ होगा और नए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। कर्मचारियों को 10 साल बाद मिली पदोन्नति एमएसएमई विभाग में करीब एक दशक बाद बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां होने से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। विभागीय कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों ने पदोन्नति आदेश जारी होने पर राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इससे बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों की डीपीसी भी जल्द विभाग ने अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की तैयारी भी पूरी कर ली है। अधिकारियों की पदोन्नति के लिए जल्द ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से डीपीसी बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसके बाद अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी।

Source link
#सल #बद #एमएसएमई #वभग #म #करमचरय #क #परमशन #नए #पद #पर #भरत #भ #हग #आदश #जर #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *