106 यूनिट रक्तदान, जनसुनवाई में भी खड़ी रहेगी डोनेशन वैन:  डॉक्टर्स डे पर अश्विनी शर्मा की याद में शिविर; ‘गांव और ब्लॉक स्तर पर भी लगाएं कैंप’ – Ratlam News

106 यूनिट रक्तदान, जनसुनवाई में भी खड़ी रहेगी डोनेशन वैन: डॉक्टर्स डे पर अश्विनी शर्मा की याद में शिविर; ‘गांव और ब्लॉक स्तर पर भी लगाएं कैंप’ – Ratlam News

106 यूनिट रक्तदान, जनसुनवाई में भी खड़ी रहेगी डोनेशन वैन:  डॉक्टर्स डे पर अश्विनी शर्मा की याद में शिविर; ‘गांव और ब्लॉक स्तर पर भी लगाएं कैंप’ – Ratlam News


डॉक्टर्स डे के अवसर पर रतलाम में 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। ब्लड डोनेट कैंप में कलेक्टर मिशा सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुई। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे आदर्श और पवित्र माध्यम है। चिकित्सक अपने अध्ययन की शुरुआत ही मानव सेवा के संकल्प के साथ करते हैं और जीवनभर इसी भावना से समाज की सेवा करते हैं। कलेक्टर ने गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं समेत जरूरतमंद मरीजों को समय पर ब्लड उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड और ग्राम स्तर पर भी नियमित रक्तदान शिविर करने की बात कही। जनसुनवाई में भी कर सकेंगे ब्लड डोनेट कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान इच्छुक नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे। इसके लिए ब्लड डोनेशन वाहन कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध रहेगा। रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे सरल और महान माध्यम है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। कैंप के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय समेत उपस्थितजनों ने ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया। डॉक्टर्स डे पर रक्तदान सच्ची श्रद्धांजलि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अश्विनी शर्मा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक बार रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉक्टर्स डे पर रक्तदान करना अश्विनी शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि रतलाम जिले में रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी समेत कई रक्तवीर 100 से अधिक बार तथा अनेक लोग 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। डॉक्टर्स-डे के महत्व को बताया स्वागत भाषण में मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. भरत निनामा ने डॉक्टर्स डे का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के समर्पण, सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। शिविर के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. हेतल परमार, नर्सिंग ऑफिसर जीनत स्टीफन तथा डॉ. सपना बोरीवाल समेत लोकपाल देवड़ा और उनकी पत्नी हेमलता कुंवर को रक्तदान करने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह रहें मौजूद रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष रावल, रतलाम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन प्रीतेश गादिया, भाजपा जिला मंत्री अनुज शर्मा, हेमंत मूणत, सुशील मूणत, सीएचएमओ डॉ. किरण वाडीवा, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोड़ा, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. चेतन खंडेलवाल समेत मध्य प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन रतलाम जिला उपाध्यक्ष अविनाश पोरवाल, सचिव निखिल मिश्रा, दीपक पांचाल, चिंटू कुमार, रशीद खान, मनीष दीक्षित, अमित नागर, सचिन तिवारी, वरुण सोलंकी आदि बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद थे।

Source link
#यनट #रकतदन #जनसनवई #म #भ #खड़ #रहग #डनशन #वन #डकटरस #ड #पर #अशवन #शरम #क #यद #म #शवर #गव #और #बलक #सतर #पर #भ #लगए #कप #Ratlam #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *