14 गौ सेवकों की रिहाई को लेकर अशोकनगर में प्रदर्शन:  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और उत्पीड़न रोकने की मांग – Ashoknagar News

14 गौ सेवकों की रिहाई को लेकर अशोकनगर में प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और उत्पीड़न रोकने की मांग – Ashoknagar News

14 गौ सेवकों की रिहाई को लेकर अशोकनगर में प्रदर्शन:  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और उत्पीड़न रोकने की मांग – Ashoknagar News


अशोकनगर में राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 14 गौ सेवकों पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। हाथों में भगवा झड़ा और बैनर लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर 14 गौ सेवकों की शीघ्र रिहाई की मांग की। ज्ञापन में परिषद ने कहा कि गौ संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े 14 गौ सेवकों को गिरफ्तार किया गया है। यदि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और केवल गौ सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहे थे, तो उनके प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र न्याय दिलाया जाए। परिषद ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति, आस्था और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा विषय बताया। परिषद ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें 14 गौ सेवकों के प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, निर्दोष पाए जाने पर उनकी तत्काल रिहाई, और भविष्य में गौ सेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनावश्यक उत्पीड़न को रोकने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग शामिल है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन 3 अगस्त 2022 को सिवनी मालवा में हुई एक घटना से संबंधित है। 13 जून 2026 को न्यायालय के निर्णय के बाद 14 गौ सेवकों को जेल भेजा है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

Source link
#ग #सवक #क #रहई #क #लकर #अशकनगर #म #परदरशन #रषटरपत #क #नम #जञपन #दकर #नषपकष #जच #और #उतपडन #रकन #क #मग #Ashoknagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *