![]()
मुरैना जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला और साइबर टीम के सदस्य मौजूद रहे। 15 दिन तक चलेगा जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा की मौजूदगी में बुधवार को मध्यप्रदेश सरकार के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 24 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न शासकीय संस्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इन साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील अभियान के तहत ओटीपी फ्रॉड, एक्सटॉर्शन, जॉब और लोन फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, पहचान की चोरी, मैलवेयर और रैनसमवेयर अटैक, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर आतंकवाद, हैकिंग, अश्लील सामग्री का प्रसार, गोपनीयता का उल्लंघन, डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्टॉकिंग, डेटा चोरी, फिशिंग और भेष बदलकर ठगी जैसे अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। हेल्पलाइन और पोर्टल पर कर सकेंगे शिकायत एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में साइबर अपराधों के ग्राफ को कम करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है और पुलिस लगातार लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
Source link
#दन #तक #सइबर #सरकष #क #लए #जगरकत #करयकरम #शर #सरकर #ससथन #सकल #असपतल #बस #सटड #पर #लग #क #करग #आयजन #Morena #News


