15 मामलों का अपराधी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भागा, इलाज के नाम पर 20 लाख के गहने और नकदी ठगी

15 मामलों का अपराधी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भागा, इलाज के नाम पर 20 लाख के गहने और नकदी ठगी

लूट-डकैती जैसे सनसनीखेज 15 आपराधिक प्रकरण- ऐसा खतरनाक गुंडा खुद को छात्र बताकर 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दोस्ती करता है। उसे प्रेम जाल में फंसाता है…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:36:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:36:54 PM (IST)

15 मामलों का अपराधी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भागा, इलाज के नाम पर 20 लाख के गहने और नकदी ठगी
15 मामलों का अपराधी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भागा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लूट-डकैती जैसे सनसनीखेज 15 आपराधिक प्रकरण- ऐसा खतरनाक गुंडा खुद को छात्र बताकर 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दोस्ती करता है। उसे प्रेम जाल में फंसाता है। फिर खुद के इलाज के नाम पर 20 लाख रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकद ठग लेता है।

जब छात्रा और उसकी मां ने महाराजपुरा थाने में एफआइआर कराई तो शहर से भाग गया। अब वह 28 दिन से फरार है, पुलिस पकड़ नहीं सकी है। वह लगातार फोन पर छात्रा को धमका रहा है। बार-बार केस वापस लेने की धमकी दे रहा है। अब एसएसपी धर्मवीर सिंह ने आरोपित को पकड़ने के निर्देश महाराजपुरा पुलिस को दिए हैं।

एक्सीडेंट का झूठा नाटक रचकर ऐंठे गहने और नकदी

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शताब्दीपुरम में रहने वाली सीआरपीएफ जवान की नाबालिग बेटी से आदित्य भदौरिया निवासी डीडी नगर ने दोस्ती की थी। उसने खुद को छात्र बताया और छात्रा से दोस्ती कर ली। फोन पर बात करने लगा। फिर उसने छात्रा को फोन किया।

चार मई को छात्रा से कहा- उसका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है। उसका बचना मुश्किल है। अब वह जीवित नहीं रह पाएगा। इलाज पर बहुत खर्च हो रहा है। उसे पैसों की जरूरत है। छात्रा से उसने एक लाख रुपये नकद लिए। फिर छात्रा से उसकी मां के गहने भी घर से मंगवा लिए।

जब घर से गहने गायब दिखे तो छात्रा से पूछा। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। छात्रा की मां ने जब फोन पर बात की तो बोला कि दो जून को रुपये और गहने लौटा देगा। इसके बाद भी जब रुपये नहीं लौटाए तो मां-बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। तभी से आदित्य भदौरिया फरार चल रहा है। अब उसने केस वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया है।

पहले बोला- रुपये लौटा दूंगा, फिर कहा- जुए और सट्टे में हार गया

आरोपित आदित्य भदौरिया ने बहुत ही शातिर तरीके से फंसाया। जब छात्रा की मां ने कहा तो बोला कि दो जून तक रुपये, गहने लौटा देगा। अब बोल रहा है कि वह पूरी रकम जुआ और सट्टे में हार गया है।

पूर्व के मामलों में जमानत रद्द कराएगी पुलिस

आदित्य भदौरिया पर पूर्व में भी लूट, डकैती जैसे केस हैं। इन मामलों में वह जमानत पर बाहर है। अब पुलिस जमानत भी रद्द कराएगी।

यह भी पढ़ें- कैलाश विजयवर्गीय की ‘उपेक्षा’ वाले पत्र के बाद एमपी में सियासी हलचल, 3 जुलाई को इंदौर में बड़ा कार्यक्रम

Source link
#ममल #क #अपरध #नबलग #क #परम #जल #म #फसकर #भग #इलज #क #नम #पर #लख #क #गहन #और #नकद #ठग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *