18 घंटे बाद मिला नदी में मिला नाबालिग का शव:  मुरैना में सगाई से नाराज किशोरी ने लगाई थी पुल से छलांग – Morena News

18 घंटे बाद मिला नदी में मिला नाबालिग का शव: मुरैना में सगाई से नाराज किशोरी ने लगाई थी पुल से छलांग – Morena News

18 घंटे बाद मिला नदी में मिला नाबालिग का शव:  मुरैना में सगाई से नाराज किशोरी ने लगाई थी पुल से छलांग – Morena News


मुरैना जिले के पोरसा क्षेत्र में गुरुवार को बुधारा पुल से आसन क्वारी नदी में कूदने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार को करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार शाम अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद नदी से शव निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, किशोरी गुरुवार दोपहर अपने गांव से ई-रिक्शा से मुख्य सड़क तक पहुंची। वहां से बस में बैठकर बुधारा पुल पहुंची और आसनकुआरी नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू रोकना पड़ा। सगाई से नाराज थी शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद टीम ने नदी से किशोरी का शव बरामद कर लिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले किशोरी की सगाई तय हुई थी। वह इस सगाई से खुश नहीं थी। इसी वजह से वह घर से निकल गई और यह कदम उठा लिया। पुलिस जांच में जुटी पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि किशोरी का शव नदी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पुल पर बैठकर रोती रही फिर पुल से कूदी किशोरी मुरैना के पोरसा कस्बे में गुरुवार शाम 17 वर्षीय किशोरी ने आसान क्वारी नदी के पुल से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने लड़की को कूदते देख पुलिस को सूचना दी। पोरसा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#घट #बद #मल #नद #म #मल #नबलग #क #शव #मरन #म #सगई #स #नरज #कशर #न #लगई #थ #पल #स #छलग #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *