19 साल बाद करीना-शाहिद का ऐसा मिलन, वीडियो देख फैंस ने कर दी 'जब वी मेट 2' की मांग


मुंबई में हुई आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर का मिलना इस वक्त चर्चा में है। दोनों को एक-दूसरे से बात करते और फिर गले मिलते देख फैंस काफी भावुक हो गए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते साल भी जब करीना और शाहिद को आईफा के मंच पर एक-दूसरे से बातचीत करते देखा गया था, तब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

‘गीत-आदित्य’ की मुलाकात ने खींचा ध्यान

आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान, रश्मिका मंदाना और वरुण धवन समेत कई सितारे मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा करीना कपूर खान और शाहिद कपूर के मिलने की हुई। दोनों के इस पल पर कई रील्स भी बनाई गईं।

जब शाहिद कपूर अली फजल और दूसरे सदस्यों से बातचीत कर रहे थे, तभी करीना कपूर खान खुद उनके पास पहुंचीं और उनसे बात की। इसके बाद दोनों ने खुशी के साथ एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों को इस तरह साथ देखकर फैंस को उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ के गीत और आदित्य की याद आ गई।

इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगी ये बंगाली अभिनेत्री, Samuk में हुई एंट्री

19 साल बाद फिर दिखी वही दोस्ती, फैंस ने की ‘जब वी मेट 2’ की मांग

करीना कपूर और शाहिद कपूर को करीब 19 साल के लंबे अंतराल के बाद इस तरह गले मिलते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। दोनों के इस मिलन के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर ‘जब वी मेट 2’ बनाने की मांग भी शुरू कर दी है।

शाहिद कपूर से आईफा में मुलाकात से पहले करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट्स’ में अभिनेता की पत्नी और उद्यमी मीरा राजपूत भी नजर आई थीं। दोनों ने साथ में तस्वीरें साझा की थीं और एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

2007 में हुआ था शाहिद-करीना का ब्रेकअप

शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। दोनों ने करीब 3 से 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान साल 2007 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से सामने आई थीं। फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिनों में दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *