2 डिसमिल जमीन को लेकर एक महीने से विवाद:  सीधी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट-धमकी के आरोप; क्रॉस FIR दर्ज – Sidhi News

2 डिसमिल जमीन को लेकर एक महीने से विवाद: सीधी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट-धमकी के आरोप; क्रॉस FIR दर्ज – Sidhi News

2 डिसमिल जमीन को लेकर एक महीने से विवाद:  सीधी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट-धमकी के आरोप; क्रॉस FIR दर्ज – Sidhi News


सीधी जिले के अमरवाह गांव में 2 डिसमिल जमीन को लेकर एक महीने से चल रहा विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों ने थाना जमोड़ी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वे मारपीट, धमकी और रास्ता रोकने जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। रिटायर्ड आर्मी अधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने विवादित जमीन पर जेसीबी से उनके घर के पास ठोकर मारी, जिससे मकान में दरारें आ गईं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने दूसरे पक्ष के कथित अवैध रेत और मुरम कारोबार की शिकायत प्रशासन से की थी, जिसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे हैं। अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज की जा रही है और उनके घर तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। चोरी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष के राणा प्रताप सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए शमशेर बहादुर सिंह और उनके परिवार पर चोरी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घर निर्माण के लिए रखी गई लकड़ी और अन्य सामग्री उठा ली गई। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई राणा प्रताप सिंह ने आशंका जताई कि लाइसेंसी बंदूक होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को लगातार भय बना रहता है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दोनों पक्षों ने थाना जमोड़ी में अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में दोनों पक्ष कई बार थाना और तहसील में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन विवाद का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। थाना जमोड़ी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रावेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीनी विवाद का प्रतीत होता है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#डसमल #जमन #क #लकर #एक #महन #स #ववद #सध #म #दन #पकष #न #एकदसर #पर #लगए #मरपटधमक #क #आरप #करस #FIR #दरज #Sidhi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *