2026 की ये टॉप 5 वेब सीरीज की कहानी उड़ा देगी आपके होश, ‘राख’ नहीं इस सीरीज को मिली 8.6 की रेटिंग, Web-series Hindi News


साल 2026 में आई इन 5 वेब वेब सीरीज ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ दी थी। सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन से भरपूर इन वेब सीरीज का IMDB पर शानदार रेटिंग मिली हुई है। 15 अगसुत के हॉलिडे के मौके पर आप इन सीरीज को देख सकते हैं।

साल 2026 में OTT ऑडियंस के लिए खास रहा है। इस साल कई शानदार वेब सीरीज रिलीज की गई थीं। इनमें से कुछ ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ दी। आधा साल गुजर गया है। इस आधे साल में मेकर्स ने ऑडियंस क लिए ये जबरदस्त सीरीज रिलीज की थी। इनकी IMDB रेटिंग देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन कहानियों ने इनकी गहरी छाप छोड़ी है। क्राइम से लेकर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस साल की बेस्ट 5 वेब सीरीज ये रहीं। अगर अपने इनमें से एक भी वेब सीरीज नहीं देखी है तो 15 अगस्त की छुट्टी के मौके पर इन सीरीज को देख डालिए।

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

आप भी टाइटन की घड़ियां पहनते हैं? लेकिन क्या आप टाइटन बनने के पीछे की कहानी जानते हैं? अगर नहीं तो ये सीरीज आपके लिए ही बनाई गई है। सीरीज का नाम है ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’। कैसे एक आदमी इस घड़ी ब्रांड की शुरुआत करता है ये पूरी कहानी इस सीरीज के अंदर देखने को मिलने वाली है। इस साल आई वेब सीरीज को IMDB पर 8.6 की शानदार रेटिंग मिली हुई है।

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

राख

1978 रंगा और बिल्ला केस पर आधारित ये वेब सीरीज पिछले कुछ महीनों से ऑडियंस के दिल और दिमाग पर अपनी जगह बना चुकी है। इस सीरीज में उन दो बच्चों की कहानी को दिखाया गया है जिन्हें रंगा बिल्ला मार देते हैं। 70 और 80 के दशक में इस केस ने देश में खूब हलचल पैदा की थी। सीरीज में अली फजल ने अहम किरदार निभाया है। IMDB पर इस सीरीज को 7.6 की रेटिंग मिली है।

राख

कोहरा 2

कोहरा के पहले सीजन को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस साल की शुरुआत में इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया गया था। इस बार मामला एक ऐसी महिला के मर्डर से जुड़ा था जिसे उसके घर में ही मार दिया जाता है। IMDB पर इस सीरीज को 7.5 की रेटिंग मिली है।

कोहरा

मटका किंग

इस साल विजय वर्मा भी सट्टा किंग बनकर खूब चमके हैं। उन्हें मटका किंग नाम की एक वेब सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में देश में सट्टा और उससे जुड़े मशहूर मामलों को दिखाया गया था। ये सीरीज असली कहानी पर आधारित थी। IMDB पर इस सीरीज को 7.2 की रेटिंग मिली है।

Matka King

ग्लोरी
इस साल आई वेब सीरीज ग्लोरी में स्पोर्ट्स, एक्शन और खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज में एक लड़के का मर्डर हो जाता है।

glory

फिर कहानी में देव और रवि नाम के किरदारों की एंट्री होती है जो इस मर्डर और अपनी बहन के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए बड़े गैंग से लड़ जाते हैं। इस सीरीज को IMDB पर 6.7 की रेटिंग मिली हुई है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *