इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा
है कि 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश
सूर्यकांत को एक संयुक्त पत्र लिखा है.
इस पत्र के ज़रिए विपक्षी दलों ने
एसआईआर प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग की भूमिका और चुनाव से
जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया है. जयराम रमेश ने इसकी जानकारी एक्स पर दी.
उन्होंने कहा, “विपक्षी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध के सिद्धांतों पर मज़बूती से कायम हैं.”
जयराम रमेश ने कहा, “8 जून 2026 को हुई इंडिया जनबंधन की बैठक में 21
राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने हिस्सा लिया था, जिसमें निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य
मुद्दों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का फ़ैसला लिया गया
था.”
उन्होंने कहा, “इसके तहत 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद
के हस्ताक्षर वाला संयुक्त पत्र आज (मंगलवार) भारत के मुख्य न्यायाधीश को भेज दिया
गया है.”
जयराम रमेश की इस पोस्ट पर तृणमूल
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने दावा किया कि इस पत्र में
आम आदमी पार्टी और डीएमके की ओर से भी हस्ताक्षर हुए हैं. हालांकि, इस दलों ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ये दोनों पार्टियां आठ जून को इंडिया
गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं.
Source link
#वपकष #दल #और #एक #नरदलय #ससद #न #सजआई #क #लख #सयकत #पतर #इन #मदद #क #उठय #गय


