‘24 घंटे में देश से बाहर करो’…इमरान खान पर क्यों भड़के ‘युधिष्ठिर’ गजेंद्र चौहान?

‘24 घंटे में देश से बाहर करो’…इमरान खान पर क्यों भड़के ‘युधिष्ठिर’ गजेंद्र चौहान?



‘24 घंटे में देश से बाहर करो’…इमरान खान पर क्यों भड़के ‘युधिष्ठिर’ गजेंद्र चौहान?

अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद बॉलीवुड में इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है. कोई उनके समर्थन में खड़ा है, तो वहीं कुछ कलाकार इमरान खान के खिलाफ हुई कार्रवाई को सही मान रहे हैं. इसी बीच टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) ने इमरान खान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने इमरान को ‘गद्दार’ बताते हुए कहा कि उन्हें 28 अक्टूबर तक का समय देने के बजाय 24 घंटे के अंदर देश से बाहर भेज देना चाहिए. वहीं, अभिनेता रजा मुराद ने भी इस मामले पर बयान दिया है.

गजेंद्र चौहान ने इमरान खान पर साधा निशाना

आपको बता दें कि इमरान खान को भारत छोड़ने का निर्देश दिए जाने पर गजेंद्र चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश में छिपे गद्दारों को बाहर भेजा जा रहा है और वह इस फैसले से खुश हैं. गजेंद्र ने इमरान के फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए कहा कि आमिर खान के भतीजे होने के कारण उन्हें भारत में फिल्मों में काम करने और नाम कमाने का मौका मिला. उन्होंने यहां पैसा और शोहरत भी हासिल की.

गजेंद्र चौहान ने यह भी कहा कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है. उनके मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हुई जांच के दौरान अधिकारियों को उनकी नागरिकता से जुड़ी जानकारी मिली. गजेंद्र ने मांग की कि इमरान को तय समय तक रुकने देने के बजाय 24 घंटे के भीतर भारत से बाहर भेजा जाना चाहिए.

रजा मुराद बोले- विदेशी नागरिक देश की राजनीति में दखल न दें

अभिनेता रजा मुराद (Raza Murad) ने भी इमरान खान के मामले पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों और राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए. रजा के मुताबिक, इमरान खान हों या कोई दूसरा विदेशी नागरिक, भारत में फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं है कि वह देश की राजनीति में हस्तक्षेप कर सकता है.

रजा मुराद ने कहा कि उन्हें हाल ही में इमरान के अमेरिकी नागरिक होने की जानकारी मिली. उन्होंने अधिकारियों की कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा बताया और कहा कि इमरान को भारत छोड़ने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है.

रजा मुराद ने बताए इमरान के पास मौजूद विकल्प

रजा मुराद ने यह भी कहा कि अगर इमरान खान को लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है या उन्हें अनुचित तरीके से देश छोड़ने के लिए कहा गया है, तो वह अदालत का रुख कर सकते हैं. उनके मुताबिक, इमरान के सामने दो विकल्प हैं. पहला, तय समय के भीतर भारत छोड़ दें. दूसरा, अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तो कानूनी लड़ाई लड़ें.

रजा ने कहा कि अदालत इस मामले में जो भी फैसला सुनाए, उसे स्वीकार किया जाना चाहिए. इस तरह उन्होंने एक ओर विदेशी नागरिकों के राजनीतिक हस्तक्षेप पर सवाल उठाए, तो दूसरी ओर इमरान के लिए कानूनी रास्ता अपनाने का विकल्प भी बताया.

आखिर इमरान खान को क्यों मिला भारत छोड़ने का नोटिस?

दरअसल, इमरान खान मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी. इसके बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और OCI कार्डधारक होने के बावजूद राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

इसके बाद मुंबई के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने इमरान खान को 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया. इसमें इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के कथित उल्लंघन का हवाला दिया गया है. हालांकि, इमरान की कानूनी टीम इस आदेश को चुनौती देने की तैयारी में है. उनके वकीलों के मुताबिक, वे बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे.

The post ‘24 घंटे में देश से बाहर करो’…इमरान खान पर क्यों भड़के ‘युधिष्ठिर’ गजेंद्र चौहान? appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *