![]()
मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 260 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा पकड़ा है। पकड़ी गई एमडी की कीमत करीब 26 लाख रुपए और डोडाचूरा की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को पलवई फंटे के पास की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और नीली लोअर पहने एक गंजा व्यक्ति विमल का झोला लेकर पलवई फंटे से कहीं जाने वाला है। इस सूचना पर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने टीम बनाकर फंटे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान बताए गए हुलिए का एक शख्स पैदल आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम और पंचों की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुख्तयार अहमद खान बताया, जो मुस्लिम अहमद खान का बेटा है। वह मूल रूप से बांसवाड़ा का रहने वाला है और अभी जावरा, रतलाम में रहता है। तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से प्लास्टिक की थैली में 260 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। उसके हाथ में विमल का झोला था, जिसमें 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी और प्रभारी एसडीओपी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि थाना प्रभारी विकास गहलोत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से 260 ग्राम एमडी और करीब 5 किलो डोडाचूरा मिला है। थाना प्रभारी विकास गहलोत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी डिलीवरी किसे करने वाला था। इसके साथ ही पूरी सप्लाई चैन की जानकारी जुटाकर इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं में बढ़ रहा एमडी ड्रग्स का खतरा
पुलिस के अनुसार जब्त एमडी एक सिंथेटिक ड्रग है। इसका नशा युवाओं के बीच गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसके सेवन से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के जरिए इस ड्रग की सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।
Source link
#लख #क #डरगस #क #सथ #तसकर #गरफतर #गरम #एमड #और #कल #डडचर #पकड #आरप #दन #क #रमड #पर #Mandsaur #News


