खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30-Day Salad Diet: आजकल फिटनेस और वजन कम करने के लिए कई लोग अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं। खासतौर पर सेलिब्रिटीज और फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच लंच में सिर्फ सलाद खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है।
30-Day Salad Diet यानी एक महीने तक दोपहर के खाने में सिर्फ सलाद खाने का आइडिया सुनने में काफी हेल्दी लग सकता है, लेकिन क्या यह शरीर के लिए हमेशा फायदेमंद होता है? सलाद में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक सिर्फ सलाद खाया जाए हो सकता है कि शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके शरीर को किन पोषक तत्वों की जरूरत है। आइए जानते हैं कि एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है।

2 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा?
– फोटो : AI
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से क्या होगा?
1. वजन कम हो सकता है
अगर आप लंच में हाई कैलोरी वाले खाने की जगह सलाद खाते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है। इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है। खासकर जिन लोगों की डाइट पहले ज्यादा तली-भुनी और प्रोसेस्ड फूड वाली थी, उन्हें इसका असर जल्दी दिखाई दे सकता है।
हालांकि, वजन कम होना सिर्फ सलाद खाने से नहीं बल्कि पूरे दिन की कुल कैलोरी और एक्टिविटी पर निर्भर करता है।

3 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा?
– फोटो : Adobe Stock
2. शरीर को फाइबर अधिक मिलेगा
सलाद में मौजूद सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, टमाटर, पत्तेदार सब्जियां और चुकंदर फाइबर से भरपूर होती हैं। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।
फाइबर ज्यादा लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है।

4 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा?
– फोटो : Adobe Stock
3. प्रोटीन की कमी हो सकती है
सिर्फ सब्जियों वाला सलाद खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत रखने, हार्मोन बैलेंस और शरीर की मरम्मत के लिए जरूरी होता है।
अगर सलाद में पनीर, स्प्राउट्स, चना, दाल, अंडा या टोफू जैसी प्रोटीन वाली चीजें शामिल नहीं हैं, तो लंबे समय तक कमजोरी महसूस हो सकती है।

5 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा?
– फोटो : Samvad
4. ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है
कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। सिर्फ सलाद खाने से कई लोगों को दिन में थकान, कमजोरी या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है।
खासकर ज्यादा मेहनत करने वाले लोगों, खिलाड़ियों या एक्सरसाइज करने वालों के लिए संतुलित डाइट जरूरी होती है।
Source link
#30day #Salad #Dietएक #महन #तक #लच #म #सरफ #सलद #खन #स #शरर #पर #कय #असर #हग #Eat #Salad #Lunch #Days #Kya #Lunch #Sirf #Salad #Kha #Sakte #Hain



