![]()
बेंगलुरु के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय की तलाश छठे दिन भी तलाश जारी रहेगी। 60 घंटे से ज्यादा समय तक पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों को खंगालने के बाद अद्वैत का पुलिस को कुछ मजबूत सूत्र मिले हैं। मंगलवार देर शाम अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। नेलामंगला थाना प्रभारी बीआर गोडा के मुताबिक बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। जांच में अब कुछ नई कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस को शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन मिला है। वहीं उसके लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री में शिवगंगे पहाड़ी की ऊंचाई, वहां पहुंचने के रास्तों और ऊंचाई से गिरने के बाद की स्थिति से जुड़ी कई सर्च सामने आई हैं। दूसरी ओर, मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस अद्वैत के निजी रिश्तों में किसी विवाद की संभावना को भी जांच का हिस्सा बना रही है। फिलहाल पुलिस हादसा, निजी रिश्तों से जुड़ा संभावित विवाद, खुद को नुकसान पहुंचाने की आशंका और एक अन्य एंगल समेत सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। किसी भी संभावना की अभी पुष्टि नहीं हुई है। शांताला ड्रॉप के पास मोबाइल और ड्रोन मिलने से बढ़े सवाल तलाशी के दौरान पुलिस को शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन मिला है। जांच में यह भी सामने आया है कि मोबाइल केवल बैटरी खत्म होने से बंद नहीं हुआ था। बंद होने से पहले कुछ समय तक फोन चालू था। इसी वजह से पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या मोबाइल अद्वैत के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लगा था? जिस जगह मोबाइल और ड्रोन मिले, वहां अद्वैत के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की फोटो भी मिली पुलिस को जांच के दौरान एक अन्य पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की फोटो भी मिली है। इस फोटो के आधार पर उसके पहाड़ी पर पहुंचने और वहां उसकी गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार करने की कोशिश की जा रही है। 4 अगस्त को ही शिवगंगे पहुंचने की आशंका अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अद्वैत 7 अगस्त को ट्रेकिंग के लिए शिवगंगे गए थे लेकिन पुलिस की जांच में उनकी ऑनलाइन सर्च और डिजिटल गतिविधियों से संकेत मिले हैं कि वह 4 अगस्त को ही शिवगंगे पहाड़ी का दौरा कर चुके थे। पुलिस अब 4 से 7 अगस्त के बीच उनकी गतिविधियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले कब पहाड़ी पर गए, किसके संपर्क में थे, किन स्थानों पर गए और 7 अगस्त को दोबारा वहां पहुंचने की वजह क्या थी। कॉल डिटेल भी जांच में अहम पुलिस अद्वैत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाल रही है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 6 और 7 अगस्त को उन्होंने मंगेतर के अलावा किन-किन लोगों से बातचीत की थी। जांच में उसके कई महिला परिचितों के संपर्क में होने की जानकारी भी सामने आई है। उनकी सगाई दूसरी युवती से हुई थी। पुलिस अब उसके निजी रिश्तों और संपर्कों की स्थिति समझने की कोशिश कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या किसी रिश्ते या विवाद का उनके लापता होने से कोई संबंध हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी किसी व्यक्ति को संदिग्ध नहीं मान रही है और न ही किसी विवाद की पुष्टि हुई है। यह पहलू केवल जांच की एक दिशा के तौर पर देखा जा रहा है। लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री ने भी बढ़ाई जांच की दिशा अद्वैत के लैपटॉप की जांच में शिवगंगे पहाड़ी से जुड़ी कई सर्च सामने आई हैं। इनमें पहाड़ी की ऊंचाई, शांताला ड्रॉप तक पहुंचने का रास्ता और पहाड़ी पर चढ़ने के अलग-अलग रास्तों से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा AI टूल के माध्यम से पहाड़ी से गिरने के बाद इंसान कितनी देर तक जीवित रह सकता है और ऐसी स्थिति में शरीर पर क्या असर होता है, इस तरह की जानकारी भी सर्च किए जाने की बात सामने आई है। इसी के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं अद्वैत ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोई योजना तो नहीं बनाई थी। हालांकि सिर्फ ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। पुलिस इसके दूसरे डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है। गुमशुदगी से पहले मंगेतर से हुई थी बात अद्वैत की मंगेतर ने 7 अगस्त की रात करीब 8 बजे व्हाइटफील्ड सब-डिवीजन के कडुगोडी पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मंगेतर ने बताया था कि 7 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे अद्वैत ने फोन कर शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग के लिए जाने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मामले में कडुगोडी पुलिसइस मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद मामला नेलामंगला पुलिस को रैफर किया गया और कई बिंदुओं पर जांच शुरू हुई। मंगेतर लंबे समय से बेंगलुरु में, पुलिस खंगाल रही बेंगलुरु-पुणे कनेक्शन अद्वैत की मंगेतर लंबे समय से नौकरी के सिलसिले में बेंगलुरु में रह रही हैं और IT सेक्टर से जुड़ी हैं। उन्होंने पुणे में पढ़ाई की है। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि वह कुछ समय भोपाल में रही हैं। इसी वजह से पुलिस अद्वैत के बेंगलुरु और पुणे कनेक्शन को भी जांच में शामिल कर रही है। उसके दोस्तों, परिचितों और अन्य संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। SDRF, पुलिस और फायर ब्रिगेड पहाड़ी पर जुटी अद्वैत की तलाश में काडुगोडी और नेलामंगला पुलिस के साथ SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार पहाड़ी के ऊंचे और खतरनाक हिस्सों में सर्च कर रही हैं। बारिश के कारण पथरीले रास्तों पर फिसलन और दुर्गम इलाकों में पहुंचने की चुनौती के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने कई हिस्सों को खंगाला है। रविवार को प्रतिबंधित शांताला पॉइंट के पास बैग और स्वेटर मिलने के बाद उस क्षेत्र में तलाशी और तेज की गई थी। अब मोबाइल और ड्रोन मिलने के बाद पुलिस उस पूरे क्षेत्र की गतिविधियों और संभावित मूवमेंट की कड़ियां जोड़ रही है। इकलौता बेटा है अद्वैत, इंदौर में अकेली रहती हैं मां अद्वैत परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता प्रोफेसर प्रमोद उपाध्याय की 2016 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके बाद मां को अकाउंट विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। कुछ समय पहले उन्होंने भी वीआरएस ले लिया था। उसकी मां इंदौर में अकेली रहती हैं। अद्वैत लंबे समय से बेंगलुरु में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे है। इससे पहले वह सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर भी काम कर चुके है। बेटे के छह दिन से लापता होने के बाद मां की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिवार को अब भी उम्मीद है कि पहाड़ी पर जारी तलाश में जल्द कोई ठोस सुराग मिलेगा। इंदौर क्राइम ब्रांच भी बेंगलुरु पुलिस के संपर्क में मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच भी बेंगलुरु पुलिस के संपर्क में है। अद्वैत के परिवार और इंदौर में उसके संपर्कों से जुड़ी जानकारी बेंगलुरु पुलिस के साथ साझा की जा रही है। पुलिस अब मोबाइल, ड्रोन, लैपटॉप, CDR, CCTV, ऑनलाइन सर्च और पहाड़ी पर मिले सामान को एक साथ रखकर घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार कर रही है। अब इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस – अद्वैत 4 अगस्त को ही शिवगंगे गया था तो 7 अगस्त को दोबारा वहां क्यों पहुंचा? – शांताला ड्रॉप के पास मिला मोबाइल वहां कैसे पहुंचा? – मोबाइल अद्वैत के अलावा किसी और के हाथ तो नहीं लगा? – मोबाइल और ड्रोन के आसपास उस समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद था? – 6 और 7 अगस्त को अद्वैत ने मंगेतर के अलावा किन लोगों से बातचीत की?ट – निजी रिश्तों में कोई विवाद था या नहीं? – लैपटॉप पर ऊंचाई और गिरने के बाद की स्थिति से जुड़ी सर्च क्यों की गई? – क्या यह किसी योजना का हिस्सा था या महज सामान्य जिज्ञासा या फिर पहाड़ी पर किसी हादसे के बाद अद्वैत दुर्गम हिस्से में फंस गया?
Source link
#दन #स #लपत #अदवत #क #मबइलडरन #मल #नई #कडय #अगसत #क #ह #शवगग #पहड #पर #पहच #गए #थलपटप #सरच #और #नज #रशत #स #बदल #पलस #क #जच #दश #Indore #News


