5 में से 5 रेटिंग, ‘द वन’ देख झूमे वाराणसी के दर्शक, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने लूटी महफिल

5 में से 5 रेटिंग, ‘द वन’ देख झूमे वाराणसी के दर्शक, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने लूटी महफिल


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ आज, 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वाराणसी में फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को लेकर अपनी राय शेयर की है.

दर्शकों ने फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना की कैमेस्ट्री की तारीफ की है. आइए जानते हैं दर्शकों ने क्या कहा-

वाराणसी के दर्शकों के कैसी लगी ‘द वन’? 
एबीपी न्यूज संग बातचीत में दर्शक आनंद ने कहा, ‘फिल्म बहुत अच्छी है. संस्कृति को लेकर बनी है. फिल्म में सिद्धार्थ को खुद नहीं पता है कि वो राजा के बेटे हैं. सिद्धार्थ और तमन्ना की कैमेस्ट्री बहुत अच्छी है. तमन्ना को प्रकृति  मानती हैं, जबकि सिद्धार्थ विकास को मानते हैं. दर्शक ने फिल्म को पांच में से चार रेटिंग दी है.

5 में से 5 रेटिंग, ‘द वन’ देख झूमे वाराणसी के दर्शक, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने लूटी महफिल

दूसरे दर्शक ने कहा, ‘मूवी बहुत अच्छी है. फिल्म में दिखाया गया है जो भी वन हैं उन्हें हमें बचाना चाहिए. जो भी सड़के निकल रही हैं उनपर रोक लगानी चाहिए. वन का कटाव नहीं करना चाहिए.’ दर्शक ने फिल्म को 4.7 की रेटिंग दी है.

5 में से 5 रेटिंग, 'द वन' देख झूमे वाराणसी के दर्शक, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने लूटी महफिल

दर्शक ने फिल्म को दी 5 में से 5 की रेटिंग
तीसरे दर्शक ने कहा, ‘फिल्म संस्कृति के ऊपर बनी है. सिद्धार्थ और तमन्ना की कैमेस्ट्री शानदार है. फिल्म को परिवार के साथ देख सकते हैं.’ दर्शक ने फिल्म को 5 रेटिंग दी है.

5 में से 5 रेटिंग, 'द वन' देख झूमे वाराणसी के दर्शक, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी ने लूटी महफिल

बता दें, ‘द वन’ के  जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.  सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म को वेब सीरीज ‘पंचायत’ के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है.

‘द वन’  ने एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 10.62 करोड़ का कलेक्शन किया. 





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *