'50 तोला' बोलते ही छा गए तेजू भैया, गले में सोने की चेन, इरीना रुदाकोवा संग डांस.. 'राइज एंड फॉल 2' में दिखा ऐसा अंदाज

'50 तोला' बोलते ही छा गए तेजू भैया, गले में सोने की चेन, इरीना रुदाकोवा संग डांस.. 'राइज एंड फॉल 2' में दिखा ऐसा अंदाज



'50 तोला' बोलते ही छा गए तेजू भैया, गले में सोने की चेन, इरीना रुदाकोवा संग डांस.. 'राइज एंड फॉल 2' में दिखा ऐसा अंदाज

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में इन दिनों पावर गेम के साथ खूब मस्ती-मजाक भी देखने को मिल रहा है. अब शो में हुई एक बॉलीवुड पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस वीडियो में तेज प्रताप यादव यानी तेजू भैया बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. गले में सोने की कई चेन, फिल्मी डायलॉग और फिर विदेशी कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा के साथ डांस… उनका यह अंदाज देखकर घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हंसते नजर आए.

गले में चेन, अंदाज पूरा बॉलीवुड वाला

वायरल वीडियो में तेजू भैया गले में कई सोने की चेन पहने नजर आते हैं. बॉलीवुड पार्टी के दौरान वह संजय दत्त की फिल्म 'वास्तव' का मशहूर डायलॉग '50 तोला… 50 तोला' बोलते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह संजय दत्त के ही एक और चर्चित डायलॉग को अपने अंदाज में दोहराते हैं.

तेजू भैया का यह फिल्मी अंदाज पार्टी में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लेता है. उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन देखकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स भी मुस्कुराते नजर आते हैं.

इरीना रुदाकोवा संग किया डांस

पार्टी में तेज प्रताप यादव सिर्फ डायलॉगबाजी तक ही नहीं रुके. उन्होंने शो की विदेशी कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा के साथ डांस भी किया. वीडियो में इरीना साड़ी पहने नजर आती हैं, जबकि तेजू भैया अपने फिल्मी अंदाज में उनके साथ डांस करते दिखाई देते हैं. दोनों का यह मजेदार डांस पार्टी में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स का ध्यान खींचता है. वीडियो में घरवाले इस पूरे सीन को देखकर हंसते और एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.

स्वरा भास्कर ने ली मजेदार चुटकी

तेजू भैया का यह बॉलीवुड अंदाज देखकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती सुनाई देती हैं, 'लालू जी सब देख रहे हैं.' स्वरा की इस बात के बाद वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हंसने लगते हैं.

पावर गेम के बीच तेजू भैया का अलग अंदाज

'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच जहां पेंटहाउस और बेसमेंट को लेकर लगातार गेम और रणनीति देखने को मिलती है, वहीं ऐसे मोमेंट शो का माहौल हल्का-फुल्का बना देते हैं. तेज प्रताप यादव पहले भी शो में अपने बयानों और अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहे हैं.

अब बॉलीवुड पार्टी का यह वीडियो सामने आने के बाद तेजू भैया का फिल्मी अंदाज एक बार फिर चर्चा में है. '50 तोला' डायलॉग से लेकर इरीना रुदाकोवा के साथ डांस तक, वीडियो में उनका अंदाज काफी मजेदार नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: समन मिला, पूछताछ की तारीख भी तय थी, फिर भी महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने नहीं पहुंचे हनी सिंह

The post '50 तोला' बोलते ही छा गए तेजू भैया, गले में सोने की चेन, इरीना रुदाकोवा संग डांस.. 'राइज एंड फॉल 2' में दिखा ऐसा अंदाज appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *