51 दिन बाद चिता आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित:  कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया; भटनागर बोले- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन शुरू होगा – Panna News

51 दिन बाद चिता आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित: कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया; भटनागर बोले- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन शुरू होगा – Panna News

51 दिन बाद चिता आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित:  कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया; भटनागर बोले- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन शुरू होगा – Panna News


पन्ना में विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की मांगों को लेकर 51 दिनों से चल रहा चिता आंदोलन रविवार, 1 नवंबर को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। कलेक्टर हर्ष सिंह आंदोलन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मामलों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। आंदोलन के 51वें दिन महिलाओं ने चिता सत्याग्रह किया। किसानों ने फांसी के फंदे और युवाओं ने सूली सत्याग्रह के जरिए विरोध जताया। अन्य आंदोलनकारियों ने जल और बेड़ी सत्याग्रह किया। जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने आंदोलन के दौरान 28 दिन तक आमरण अनशन किया। केन-बेतवा लिंक, मझगाय, रूँझ और ललितपुर-सिंगरौली रेलमार्ग परियोजनाओं से प्रभावित लोगों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। 15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो फिर शुरू होगा आंदोलन अमित भटनागर ने कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ 15 दिन के लिए स्थगित किया गया है। प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए समय दिया गया है। तय समय में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार, अपात्रों को किए गए भुगतान की वसूली और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में पिछले 35 दिनों से जेल में बंद महिला आदिवासी आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और सभी आंदोलनकारियों के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई है।

Source link
#दन #बद #चत #आदलन #दन #क #लए #सथगत #कलकटर #न #नषपकष #जच #क #भरस #दय #भटनगर #बल #मग #नह #मन #त #आदलन #शर #हग #Panna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *