540 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:  खंडवा में चिड़िया मैदान में कुएं के पास पकड़ाया, 2019 में लूट केस दर्ज हो चुका – Khandwa News

540 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार: खंडवा में चिड़िया मैदान में कुएं के पास पकड़ाया, 2019 में लूट केस दर्ज हो चुका – Khandwa News

540 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:  खंडवा में चिड़िया मैदान में कुएं के पास पकड़ाया, 2019 में लूट केस दर्ज हो चुका – Khandwa News


अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खंडवा की सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 540 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिटी कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि चिड़िया मैदान क्षेत्र में कुएं के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुधाकर पिता किशोर अवचार, निवासी चिड़िया मैदान, खंडवा के रूप में की है। गांजा जब्त करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। मामले में थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे के संबंध में पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 2019 में भी दर्ज हुआ था लूट का केस
पुलिस रिकॉर्ड की जांच में आरोपी सुधाकर के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज होना सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उसके विरुद्ध 2019 में एक लूट का प्रकरण पंजीबद्ध हो चुका है। इस मामले को लेकर पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। एसपी के निर्देशन में नशे के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के नेतृत्व में सिटी कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

Source link
#गरम #गज #क #सथ #आरप #गरफतर #खडव #म #चडय #मदन #म #कए #क #पस #पकडय #म #लट #कस #दरज #ह #चक #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *