Kab Hai Dhanteras 2026: धनतेरस दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना के लिए विशेष माना जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, इस साल धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग 6 नवंबर तो कुछ 7 नवंबर को धनतेरस मनाने को लेकर उलझन में हैं। ऐसे में आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि धनतेरस का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और पूजा व खरीदारी के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा।

2 of 6
Dhanteras 2026
– फोटो : अमर उजाला AI
धनतेरस 2026 की सही तारीख क्या है?
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। प्रदोष काल के अनुसार, धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

3 of 6
धनतेरस 2026
– फोटो : अमर उजाला AI
धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
- प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक
- वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक

4 of 6
धनतेरस 2026
– फोटो : AdobeStock
दिन का चौघड़िया
- चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
- लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
- अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
- काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
- शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
- रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
- उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
- चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक

5 of 6
धनतेरस 2026
– फोटो : Amar Ujala
रात का चौघड़िया
- रोग: शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक
- काल: शाम 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक
- लाभ: रात 8 बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक
- उद्वेग: रात 10 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक
- शुभ: रात 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक (7 नवंबर)
- अमृत: रात 1 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक
- चर: सुबह 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक
- रोग: सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक
Source link
#य #नवबर #कब #मनई #जएग #धनतरस #यह #दर #कर #तरख #क #कफयजन #जन #पज #और #खरदर #क #शभ #महरत #Kab #Hai #Dhanteras #Shubh #Muhurat #Tithi #Dhanteras #Par #Kya #Kharidna #Chahiye



