![]()
रतलाम जिले की ताल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में छह महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी आमीन खां को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने डोडाचूरा और अफीम की तस्करी से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। मकनपुरा से पकड़ा गया मुख्य आरोपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमीन खां मकनपुरा (ताल) क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 26 साल है। वह रुस्तम खां मेव का बेटा है। उसके खिलाफ ताल थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आमीन पिछले छह महीने से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी अमित कुमार ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, आमीन से पूछताछ के आधार पर डोडाचूरा और अफीम की सप्लाई से जुड़े चेनसिंह उर्फ कान्हा (30) और उंकारलाल (53) को भी गिरफ्तार किया गया है। चेनसिंह शंभू सिंह का बेटा और निम्बाखेड़ी का निवासी है। वहीं, उंकारलाल बापूलाल गुर्जर का बेटा है और उज्जैन जिले के खाचरौद क्षेत्र के सकतखेड़ी का रहने वाला है। फरारी के दौरान पनाह देने वालों की जांच होगी ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान आमीन कहां-कहां रुका था और उसे किन लोगों ने पनाह दी थी। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।
Source link
#महन #स #फरर #हजर #क #इनम #तसकर #गरफतर #रतलम #म #डडचरअफम #सपलई #चन #क #द #आरप #भ #पकड #Ratlam #News

