60 लाख लेकर भांजे ने थमा दी फर्जी रसीद : MBBS छात्र को परीक्षा से रोका तो खुला राज,भोपाल में एफआईआर दर्ज

60 लाख लेकर भांजे ने थमा दी फर्जी रसीद : MBBS छात्र को परीक्षा से रोका तो खुला राज,भोपाल में एफआईआर दर्ज

आरोपी ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज में फीस और हॉस्टल फीस जमा कराने का भरोसा देकर 60 लाख रुपये लिए और फर्जी रसीदें भेजीं।

Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 03:18:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 03:18:20 PM (IST)

60 लाख लेकर भांजे ने थमा दी फर्जी रसीद : MBBS छात्र को परीक्षा से रोका तो खुला राज,भोपाल में एफआईआर दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. MBBS फीस के नाम पर 60 लाख
  2. परीक्षा से रोका तो खुला राज
  3. 60 लाख का चेक भी बाउंस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस जमा कराने के नाम पर 60 लाख रुपये लेने और बाद में फर्जी रसीदें भेजकर रकम हड़पने का मामला सामने आया है।

हबीबगंज थाना पुलिस ने अरेरा कॉलोनी निवासी डॉ. चित्रा ठाकुर (48) की शिकायत पर उनके रिश्ते के भांजे विक्रम आदित्य शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मेडिकल कॉलेज के नाम पर धोखाधड़ी

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में फीस जमा कराने का भरोसा दिलाकर रकम ली थी। पुलिस के अनुसार नवंबर 2023 में चित्रा और उनकी बहन गीतांजलि शर्मा के बीच माता-पिता की चल-अचल संपत्ति का पारिवारिक बंटवारा हुआ था।

इसमें चित्रा को संपत्ति के साथ परिवार के पास मौजूद सोने के बदले 60 लाख रुपये मिलने थे।

इसी दौरान गीतांजलि के बेटे विक्रम ने चित्रा से कहा कि वह उनके बेटे हर्षवर्धन की एमबीबीएस फीस उदयपुर मेडिकल कॉलेज में जमा करा देगा। उसने कॉलेज में पहचान होने और फीस में राहत दिलाने का भरोसा भी दिया।

भेजीं फर्जी रसीदें

चित्रा ने पुलिस को बताया कि विक्रम 60 लाख रुपये लेकर उदयपुर गया और बाद में वाट्सएप पर करीब 55.67 लाख रुपये फीस और दो लाख रुपये हॉस्टल फीस जमा होने की रसीदें भेजीं।

कुछ समय बाद हर्षवर्धन को फीस जमा नहीं होने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया और हॉस्टल से भी निकाल दिया गया।

चेक हुआ बाउंस

चित्रा ने कॉलेज पहुंचकर रसीदें दिखाईं तो वहां फीस जमा नहीं होने की पुष्टि हुई। परिवार के दबाव में मामला सुलझाने की कोशिश हुई। बाद में विक्रम ने 25 फरवरी 2026 का 60 लाख रुपये का एचडीएफसी बैंक का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।

इसके बाद चित्रा ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस रकम के लेन-देन और फर्जी रसीदों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link
#लख #लकर #भज #न #थम #द #फरज #रसद #MBBS #छतर #क #परकष #स #रक #त #खल #रजभपल #म #एफआईआर #दरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *