75Km में 100 कैमरे देखकर चेन स्नैचिंग करने वाले पकड़ाए:  टीचर की चेन लेकर भागने वाले 3 गिरफ्तार; कर्ज और शौक पूरे करने की थी लूट – Harda News

75Km में 100 कैमरे देखकर चेन स्नैचिंग करने वाले पकड़ाए: टीचर की चेन लेकर भागने वाले 3 गिरफ्तार; कर्ज और शौक पूरे करने की थी लूट – Harda News

75Km में 100 कैमरे देखकर चेन स्नैचिंग करने वाले पकड़ाए:  टीचर की चेन लेकर भागने वाले 3 गिरफ्तार; कर्ज और शौक पूरे करने की थी लूट – Harda News


हरदा पुलिस ने 2 जून को शिक्षिका के गले से चेन झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सीहोर जिले के भेरुंदा और दो देवास जिले के कांटाफोड़ क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पेंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षक कॉलोनी निवासी वर्षा यादव 2 जून की शाम अपनी बेटी के साथ मां शारदा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल से कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रही थीं। न्यू गुरुकृपा होटल के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और चेन का पेंडल लेकर फरार हो गए। 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने हरदा से भेरुंदा तक करीब 75 किलोमीटर के मार्ग पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सबसे पहले भेरुंदा निवासी अस्मित उर्फ आशु साहू (22) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों नंदलाल उर्फ नंदू जारवाल (21) और रोहित उर्फ रोहन बिजोरिया (20) के साथ वारदात करना स्वीकार किया। पहले भी बुजुर्ग महिला को निशाना बनाने की कोशिश
जांच में सामने आया कि अस्मित और नंदलाल वारदात से पहले हरदा के जैसानी चौक क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन असफल रहे। इसके बाद नंदलाल ने अपने साथी रोहन के साथ मिलकर शिक्षिका को निशाना बनाया। दो आरोपियों पर पहले से पांच मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी अस्मित इंदौर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और इस तरह के अपराध में पहली बार शामिल हुआ है। वहीं नंदलाल बीए सेकंड ईयर का छात्र है। नंदलाल और रोहन के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पर मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने, पुलिस हिरासत से फरार होने और इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहने के आरोप हैं। रोहन 12वीं पास है और इंदौर में कार पेंटर का काम करता है। आईपीएल सट्टे और शौक पूरे करने के लिए चुना अपराध का रास्ता
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आईपीएल सट्टे और अपने खर्च पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपी इंदौर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे और जल्द वहां लौटने वाले थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
मामले के खुलासे में एएसआई सुरेंद्र श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल हरप्रसाद पटेल, कुलदीप सिंह भदौरिया, आरक्षक प्रदीप मालवीय, वीरेंद्र राजपूत, महिला आरक्षक वैशाली परते और साइबर सेल के आरक्षक कमलेश सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Source link
#75Km #म #कमर #दखकर #चन #सनचग #करन #वल #पकड़ए #टचर #क #चन #लकर #भगन #वल #गरफतर #करज #और #शक #पर #करन #क #थ #लट #Harda #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *