8 करोड़ के नए तहसील भवन की खुली पोल:  बारिश में कई जगह से टपकी छत, गलियारों में भरा पानी; अफसर बोले- कचरा जम गया होगा – Khandwa News

8 करोड़ के नए तहसील भवन की खुली पोल: बारिश में कई जगह से टपकी छत, गलियारों में भरा पानी; अफसर बोले- कचरा जम गया होगा – Khandwa News

8 करोड़ के नए तहसील भवन की खुली पोल:  बारिश में कई जगह से टपकी छत, गलियारों में भरा पानी; अफसर बोले- कचरा जम गया होगा – Khandwa News


करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बने मूंदी के नए संयुक्त तहसील भवन की पहली ही बारिश में गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन का लोकार्पण अप्रैल 2026 में हुआ था, लेकिन छह महीने भी पूरे नहीं हुए कि बारिश के दौरान छत से कई जगह पानी टपकने लगा। गलियारों और कमरों में पानी भरने से कर्मचारी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं। यह संयुक्त तहसील भवन मूंदी तहसील के 61 गांवों और 31 पटवारी हलकों की प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भवन का निर्माण PIU (परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी) के माध्यम से कराया गया। निर्माण कार्य भोपाल की मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया था। पहली बारिश में गुणवत्ता पर सवाल उठे
पहली ही बारिश में छत से रिसाव होने के बाद लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भवन पहली बारिश भी नहीं झेल सका। यदि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का बेहतर ध्यान रखा जाता और समय-समय पर निगरानी होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। बता दें कि भोपाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिल्डिंग निर्माण का काम पेटी कांट्रेक्ट पर दिया था। अधिकारी बोले- छत पर कचरा जमा होने से हुआ रिसाव
PIU (परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी) के कार्यपालन यंत्री एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। ठेकेदार को तत्काल रिसाव ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। बारिश के दौरान छत पर कचरा जमा होने से पानी का निकास नहीं हो पाया, जिससे पानी रुक गया और कुछ स्थानों पर रिसाव होने लगा। उनके अनुसार, इसके अलावा भवन में कोई अन्य तकनीकी समस्या नहीं है। हालांकि, भवन के भीतर पानी टपकने और गलियारों में पानी भरने के वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।

Source link
#करड #क #नए #तहसल #भवन #क #खल #पल #बरश #म #कई #जगह #स #टपक #छत #गलयर #म #भर #पन #अफसर #बल #कचर #जम #गय #हग #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *