8 बजे तक ‘जेलर 2’ 452 करोड़ के पार, जानें रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 450 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. फिल्म को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. रजनीकांत की एक्टिंग और स्टोरीलाइन हाईलाइट प्वॉइंट रही. आइए जानते हैं फिल्म 18वें दिन कितना कमा रही  है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन डेढ़ बजे तक 2.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 3.15 करोड़ कमाए. फिल्म को 3,370 शोज मिले. 

तमिल भाषा में किया इतना कलेक्शन

फिल्म के तमिल वर्जन ने 5.99 करोड़ कमाए. फिल्म को 3,341 शोज मिले.
हिंदी वर्जन ने 1.19 करोड़ का कलेक्शन किया और 2,811 शोज मिले.
फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 72 लाख का बिजनेस किया. फिल्म को 593 शोज मिले.

डेज बॉक्स ऑफिस शोज
18वां (लाइव) 7.90 करोड़ (8 बजे तक) 6,745 शोज
टोटल 452.65 करोड़  

बता दें कि फिल्म के 18वां दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं. फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 37.10 करोड़, तीसरे दिन 47.25 करोड़, चौथे दिन 55.85 करोड़, पांचवें दिन 42.35 करोड़, छठे दिन 46.80 करोड़, सातवें दिन 28.15 करोड़, आठवें दिन 17.15 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ का बिजनेस किया.

नौवें दिन 14.50 करोड़, दसवें दिन 24.15 करोड़, 11वें दिन 25.70 करोड़, 12वें दिन 9.45 करोड़, 13वें दिन 8.30 करोड़, 14वें दिन 7.20 करोड़,15वें दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 95.55 करोड़ का कलेक्शन किया. 16वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ और 17वें दिन 9.35 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 270.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 790.85 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म के डायरेक्टर नेलसन दिलीपकुमार हैं. फिल्म का जॉनर कॉमेडी और एक्शन है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 10 मिनट है. फिल्म के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. विद्या बालन, मिरना मेनन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विनायकन, योगी बाबू, रम्या कृष्णन हैं.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *