लोकार्पण के बाद एक साल का इंतजार और आखिरकार FSSAI की मंजूरी के बाद इंदौर की फूड टेस्टिंग लैब में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच को मंजूरी मिल गई।

नीरज व्यास, इंदौर। लोकार्पण के बाद एक साल का इंतजार और आखिरकार एफएसएसएआई की मंजूरी के बाद इंदौर की फूड टेस्टिंग लैब में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच को मंजूरी मिल गई। इसी कड़ी में हाल ही में भोपाल फूड लैब से जांच के लिए लगभग 150 खाद्य नमूने इंदौर लैब पहुंचे हैं। ये नमूने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के बताए जा रहे हैं।
हालांकि इन सबके बीच एक बड़ा पेच भी खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इंदौर फूड लैब में जहां अन्य जिलों के नमूने जांच के लिए आए हैं, वहीं अब भी इंदौर में कलेक्ट किए गए फूड सैंपलों को जांच के लिए भोपाल फूड टेस्टिंग लैब में भेजना मजबूरी रहेगी।
दरअसल, इंदौर लैब में जांच के लिए किन जगहों से सैंपल भेजे जाएंगे और इंदौर के सैंपलों की जांच कहां होगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट न होने और कोई शासकीय आदेश अब तक जारी न होने से ये हालात बन रहे हैं।
जांच के लिए आए सैंपल रिकॉर्ड में होंगे दर्ज, 15 दिन से ज्यादा लगेगा समय
भोपाल लैब से पार्सल में भेजे गए फूड सैंपलों की सीधे जांच करने से पहले उन्हें रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक लगभग 150 सैंपल जांच के लिए आए हैं। एक बार रिकॉर्ड में सारे सैंपल दर्ज हो जाने के बाद ही फूड सैंपल टेस्टिंग शुरू हो सकेगी। इस प्रक्रिया में तीन-चार दिन का वक्त और लग सकता है। ऐसे में भोपाल लैब से आए 150 सैंपलों की जांच में ही 15 दिन से ज्यादा का वक्त लग सकता है।
स्टाफ की कमी को स्थानीय अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों से स्टाफ की डिमांड की गई है और जल्द ही यह कमी पूरी हो जाएगी।
हमारे पास भोपाल लैब से लगभग 150 फूड सैंपल जांच के लिए आए हैं, जिन्हें रिकॉर्ड में लेकर जल्द सैंपल टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। अभी आदेश न मिलने से इंदौर में लिए गए सैंपल भी जांच के लिए भोपाल लैब भेजने होंगे। – मनीष स्वामी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, इंदौर
8.30 करोड़ की लागत से बनी है लैब, स्टाफ की भारी कमी
लैब का लोकार्पण 27 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। लोकार्पण के बाद ड्रग लैब शुरू हो गई थी, लेकिन फूड लैब में जांच अटकी थी। एफएसएसएआई की मंजूरी नहीं मिलने से खाद्य नमूनों की जांच शुरू नहीं हो सकी थी। 6 नवंबर 2026 को एफएसएसएआई ने लैब को अधिसूचित किया, जिससे जांच का रास्ता साफ हुआ। इस लैब का निर्माण 8.30 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।
यह भी पढ़ें- इंदौर दोहरा हत्याकांड: 5 महीने पहले रची थी पिता और बहन की हत्या की साजिश, पुलिस खंगाल रही लोकेशन
Source link
#करड #क #लगत #स #बन #इदर #फड #लब #म #शर #हग #जच #सल #बद #मल #मजर #सटफ #क #कम #बन #चनत


