80 साल के रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बेटे ने पीटा:  पेंशन के पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, बचने के लिए भागी बुजुर्ग मां – Ashoknagar News

80 साल के रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बेटे ने पीटा: पेंशन के पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, बचने के लिए भागी बुजुर्ग मां – Ashoknagar News

80 साल के रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बेटे ने पीटा:  पेंशन के पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, बचने के लिए भागी बुजुर्ग मां – Ashoknagar News


अशोकनगर की छैघरा कॉलोनी में 80 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ उनके ही बड़े बेटे द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटा आधी रात को शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता से पेंशन के पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर उसने बुजुर्ग की पिटाई कर दी। मारपीट में उनके सिर और हाथ से खून बहने लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बुजुर्ग की पहचान चिरौंजीलाल पुत्र गणेशराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वे पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी के मुताबिक, पति की तबीयत पहले से खराब रहती है और वे ठीक से चल भी नहीं पाते हैं। आधी रात को पेंशन के पैसे मांगने पहुंचा बेटा बुजुर्ग की पत्नी ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनका बेटा गोपाल विश्वकर्मा शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने पिता से पेंशन के पैसे मांगे। जब चिरौंजीलाल ने पैसे देने से इनकार किया, तो गोपाल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग की तबीयत पहले से खराब होने के कारण वे अपना बचाव भी नहीं कर पाए। पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की बुजुर्ग की पत्नी के मुताबिक, पति को पिटता देख उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण वे ऐसा नहीं कर सकीं। आरोप है कि बेटा उन्हें भी पीटने के लिए दौड़ा, लेकिन उन्होंने वहां से भागकर खुद को बचाया। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बुजुर्ग को बेटे से बचाया और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल चिरौंजीलाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Source link
#सल #क #रटयरड #पलसकरम #क #बट #न #पट #पशन #क #पस #नह #दन #पर #मरपट #क #आरप #बचन #क #लए #भग #बजरग #म #Ashoknagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *