World Updates:पासपोर्ट पर चमकेगा ट्रंप का चेहरा, अमेरिका की आजादी के 250 साल, नया देशभक्त पासपोर्ट लॉन्च! – World News Updates In Hindi Us Us Pakistan Bangladesh Syria Afghanistan China

World Updates:पासपोर्ट पर चमकेगा ट्रंप का चेहरा, अमेरिका की आजादी के 250 साल, नया देशभक्त पासपोर्ट लॉन्च! – World News Updates In Hindi Us Us Pakistan Bangladesh Syria Afghanistan China

World Updates:पासपोर्ट पर चमकेगा ट्रंप का चेहरा, अमेरिका की आजादी के 250 साल, नया देशभक्त पासपोर्ट लॉन्च! – World News Updates In Hindi Us Us Pakistan Bangladesh Syria Afghanistan China

world updates
– फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर एक नया, सीमित संस्करण (लिमिटेड-एडिशन) पासपोर्ट जारी कर दुनिया को चौंका दिया है। इस नए पासपोर्ट के मुख्य पृष्ठ पर किसी ऐतिहासिक इमारत या राष्ट्रीय प्रतीक की जगह खुद राष्ट्रपति ट्रंप का गंभीर चेहरा और उनके हस्ताक्षर छपे हुए हैं। क्या किसी लोकतांत्रिक देश के पासपोर्ट पर मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर होना जायज है? इस घोषणा के बाद से ही अमेरिका की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।


‘वेलकम, बट बी गुड!’ के साथ ट्रंप का कड़क अंदाज

क्या ट्रंप इस पासपोर्ट के जरिए दुनिया को कोई सख्त संदेश देना चाहते हैं? खुद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस पासपोर्ट का खाका साझा करते हुए लिखा, ‘अमेरिका का नया पासपोर्ट, जो कहता है- स्वागत है, लेकिन सुधर कर रहें!’

इस पासपोर्ट के पन्ने पर ट्रंप अपने डेस्क पर झुके हुए बेहद गंभीर और सख्त लुक में नजर आ रहे हैं। पृष्ठभूमि में अमेरिका के स्वतंत्रता घोषणापत्र का टेक्स्ट लिखा हुआ है। यह तस्वीर व्हाइट हाउस के आधिकारिक फोटोग्राफर डैनियल टोरोक द्वारा खींचे गए एक पोर्ट्रेट पर आधारित है। वहीं, इसके ठीक सामने वाले पन्ने पर साल 1776 में स्वतंत्रता घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जाने की ऐतिहासिक पेंटिंग छपी है, जिसके ऊपर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका 250 लिखा हुआ है।

विपक्ष का क्या आरोप? 

विपक्ष और आलोचकों का आरोप है कि ट्रंप ने देश के सबसे महत्वपूर्ण संप्रभु दस्तावेज को अपने निजी प्रचार का जरिया बना दिया है। आमतौर पर दुनिया के किसी भी देश के पासपोर्ट पर वहां के मौजूदा शासनाध्यक्ष या राष्ट्रपति की ऐसी तस्वीर नहीं होती। हालांकि, ट्रंप के समर्थकों का मानना है कि यह अमेरिका की ताकत और संप्रभुता को दिखाने का एक बेहद साहसिक और नया तरीका है।

 

Source link
#World #Updatesपसपरट #पर #चमकग #टरप #क #चहर #अमरक #क #आजद #क #सल #नय #दशभकत #पसपरट #लनच #World #News #Updates #Hindi #Pakistan #Bangladesh #Syria #Afghanistan #China

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *