Portugal Vs Columbia Live Updates:पुर्तगाल की नजर मुकाबला जीतकर ग्रुप टॉप करने पर, कोलंबिया से टक्कर जारी – Colombia Vs Portugal Live Updates, Dr Congo Vs Uzbekistan Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result

Portugal Vs Columbia Live Updates:पुर्तगाल की नजर मुकाबला जीतकर ग्रुप टॉप करने पर, कोलंबिया से टक्कर जारी – Colombia Vs Portugal Live Updates, Dr Congo Vs Uzbekistan Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप K के मुकाबले में शनिवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया का सामना पुर्तगाल से जारी है। वहीं, इसी ग्रुप के दूसरे मैच में कांगो की टक्कर उज्बेकिस्तान से जारी है। दोनों मैच एक ही समय पर खेले जा रहे हैं। 21 मिनट का खेल हो चुका है और कोलंबिया ने मैच में दबदबा बनाए रखा है। हालांकि, दोनों टीमें ही गोल नहीं कर सकी हैं, लेकिन कोलंबिया की टीम ज्यादा काउंटर अटैक करती दिख रही है। वहीं, उज्बेकिस्तान के एल्डोर ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को कांगो पर 1-0 की बढ़त दिला दी है।


ग्रुप में शीर्ष स्थान दांव पर

ग्रुप में शीर्ष स्थान अभी भी दांव पर है। कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान और डीआर कांगो पर जीत दर्ज कर पहले ही नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के लिए उसे इस मुकाबले में सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है। दूसरी ओर, पुर्तगाल ने डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया था। अब उसे ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद

दोनों देशों की सीनियर राष्ट्रीय टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। कोलंबिया पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका है, जबकि पुर्तगाल भी लगभग नॉकआउट में जगह पक्की कर चुका है। ऐसे में दोनों टीमें बिना किसी अतिरिक्त दबाव के खुलकर खेल सकती हैं। एक ओर पुर्तगाल की आक्रामक तिकड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीस और जोआओ फेलिक्स होगी, तो दूसरी तरफ शानदार फॉर्म में चल रहे लुइस डियाज की अगुआई में संतुलित कोलंबियाई टीम होगी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Source link
#Portugal #Columbia #Live #Updatesपरतगल #क #नजर #मकबल #जतकर #गरप #टप #करन #पर #कलबय #स #टककर #जर #Colombia #Portugal #Live #Updates #Congo #Uzbekistan #Live #Fifa #World #Cup #Today #Football #Match #Result

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *