bollywood actor suniel shetty granddaughter worships pm narendra modi

bollywood actor suniel shetty granddaughter worships pm narendra modi


हालिए रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी शानदार कमबैक किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ उनकी धांसू केमेस्ट्री देखने को मिली है। फिलहाल सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनें हुए है। एक्टर ने हाल ही में अपनी नातिन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो अभी से ही पीएम नरेंद्र मोदी की फैन है और उनको वह लगभग भगवान का दर्जा देती है।

आपको बता दें कि, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी थिया शेट्टी की बेटी यानी नातिन इवारा को लेकर कहा है कि वो मोदी जी को बहुत मानती है। एक्टर ने बताया है कि उनकी  15 महीने की नातिन के पास एक किताब है जिसमें साईं बाबा के बगल में नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। वह मोदी की पूजा करती है और गणेश जी के मंदिर से लाए गए लड्डू उनकी तस्वीर पर चढ़ाती है क्योंकि वह उन्हें दिव्य मानती है।

सुनील शेट्टी की नातिन मोदी जी की पूजा करती है

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि, अगर कोई नेता मुझे एक्साइट करता है, मुझे ये पसंद है। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, मैं उनसे प्यार करता हूं। उनमें कुछ खास है। मेरी पोती 15 महीने की है। किसी ने मोदी जी कहके कभी फोटो दिखाई थी, तभी से फैन है। एक साईं बाबा की किताब है। उसमें मोदी जी की फोटो है। मोदी जी मोदी जी बोलती है।

किसी ने नहीं बोला यह करने को

सुनील शेट्टी ने बताया है कि, ‘गणपति की मूर्ति के पास जाकर लड्डू लेकर आती है और उनको खिलाती है। मैंने नहीं बोला है उसको, ना किसी और ने ऐसा करने को बोला है। कुछ तो होगा और वो अकेली बच्ची नहीं है। कुछ तो मैजिकल है।’

नातिन के साथ वक्त बिताते हैं सुनील शेट्टी

एक्टर ने आगे इंटरव्यू में अपनी रोजमर्रा की लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि, कैसे उनकी नातिन उनके दिन का सबसे खास हिस्सा बन गई है। सुनील ने बताया कि वह सुबह 5:30 से 7 बजे के बीच जिम में अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं और इसके बाद वह घर जाकर इवारा के साथ बिताते हैं। जिंदगी के इस दौर को सबसे खुशहाल समय बताते हुए, उन्होंने कहा कि काम में बहुत बिजी रहने के बाद वह हमेशा घर पर अपनी घर की लक्ष्मी के पास लौटने के लिए उत्सुक रहते हैं।

अथिया और राहुल की बेटी इवारा

कुछ महीने पहले ही अथिया और राहुल ने 24 मार्च को इवारा का पहला जन्मदिन मनाया। लेकिन पेरेंट्स ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, हालांकि छोटे से सेलिब्रेशन की कई प्यारी झलकियां शेयर कीं। बता दें कि, गुब्बारों और बर्थडे केक पर लिखा था, ‘इवारा एक साल की हो गई’ और ‘इवारा का पहला जन्मदिन’। साल 2023 में अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी में खंडला में सुनील शेट्टी के फर्महाउस पर एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कीं। 





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *