तेज बारिश के बीच जर्जर मकान की गैलरी गिरी::  राजगढ़ में बड़ा हादसा टला, अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट – rajgarh (MP) News

तेज बारिश के बीच जर्जर मकान की गैलरी गिरी:: राजगढ़ में बड़ा हादसा टला, अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट – rajgarh (MP) News

तेज बारिश के बीच जर्जर मकान की गैलरी गिरी::  राजगढ़ में बड़ा हादसा टला, अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शनिवार रात करीब छह घंटे तक हुई तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन नगर के जर्जर भवनों की स्थिति भी उजागर कर दी। बारिश के दौरान वार्ड-11 स्थित एक पुराने दो मंजिला मकान की गैलरी अचानक टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। गैलरी से गिरी पत्थर की पट्टियां सीधे सड़क पर नहीं गिरीं। वे शटर गेट के सहारे रुक गईं। यदि पत्थर सीधे नीचे गिरते तो वहां से गुजर रहे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। जर्जर भवनों को लेकर लोगों ने जताई चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में कई पुराने और जर्जर मकान हैं, जो बारिश के मौसम में कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि नगर परिषद ऐसे भवनों का सर्वे कर उन्हें चिह्नित करे और समय रहते आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पहले भी हो चुका है हादसा स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले सूरजपोल क्षेत्र में बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान ढह गया था। उस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बावजूद नगर के जर्जर भवनों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को भी बारिश के आसार रविवार सुबह से भी आसमान में बादल छाए रहे और मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने दोपहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source link
#तज #बरश #क #बच #जरजर #मकन #क #गलर #गर #रजगढ #म #बड #हदस #टल #अगल #घट #म #गरजचमक #क #सथ #बरश #क #अलरट #rajgarh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *