इंदौर में पेट्रोल पंप पर हुए चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलशन यादव गुजरात से गिरफ्तार, एक पैर टूटा

इंदौर में पेट्रोल पंप पर हुए चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलशन यादव गुजरात से गिरफ्तार, एक पैर टूटा

गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलशन यादव को इंदौर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 01:27:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 01:27:44 PM (IST)

इंदौर में पेट्रोल पंप पर हुए चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलशन यादव गुजरात से गिरफ्तार, एक पैर टूटा
आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलशन यादव को इंदौर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है
  2. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था
  3. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर हुए चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलशन यादव को इंदौर पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में गुलशन यादव मुख्य साजिशकर्ता था। उस पर आरोप है कि उसने अपने भाई विष्णु की हत्या का बदला लेने के लिए गैंग बनाकर अभितेन्द्र सिंह उर्फ अभि की गोली मारकर हत्या करवाई थी।

हत्या के बाद से ही गुलशन फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन गुजरात में मिलने पर डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को ट्रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उससे वारदात और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ होगी।

पुलिस के मुताबिक, गुलशन यादव के खिलाफ करीब 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उस पर इनाम भी घोषित किया गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। अब वह गिरफ्त में आया है। पुलिस उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगेगी। उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों और गैंग से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है।

कर्मचारियों से विवाद के बाद ढाबा में तोड़फोड़

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में ग्राहक और ढाबा के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से कुर्सियां फैंक कर मार दी। पुलिस के अनुसार घटना रिंग रोड़ स्थित वीर जी का ढाबा की है। परमिंदरसिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपित स्कूटर और बाइक से खाना खाने आए थे। पानी को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया था। आरोपितों ने लोहे की रॉड और कुर्सी उठा कर हमला कर दिया।

Source link
#इदर #म #पटरल #पप #पर #हए #चरचत #हतयकड #क #मखय #आरप #गलशन #यदव #गजरत #स #गरफतर #एक #पर #टट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *