बुजुर्ग महिला से झुमके लूटे, दंपती से जेवर-नकदी छीनी:  करैरा में दो बड़ी लूट की वारदातें; VIDEO में महिला को बैठाते दिखा आरोपी – Shivpuri News

बुजुर्ग महिला से झुमके लूटे, दंपती से जेवर-नकदी छीनी: करैरा में दो बड़ी लूट की वारदातें; VIDEO में महिला को बैठाते दिखा आरोपी – Shivpuri News

बुजुर्ग महिला से झुमके लूटे, दंपती से जेवर-नकदी छीनी:  करैरा में दो बड़ी लूट की वारदातें; VIDEO में महिला को बैठाते दिखा आरोपी – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में दो अलग-अलग लूट की वारदातें सामने आई हैं। रविवार को एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर झुमके लूटे गए, जबकि शनिवार शाम एक दंपती से कट्टे की नोक पर जेवर और नकदी छीन ली गई। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है। रविवार को करैरा कस्बे में 68 वर्षीय सुनतिया पत्नी सोमा कोली लूट का शिकार हुईं। वे ग्राम बामौर, थाना भौती की निवासी हैं। एक स्कूटी सवार युवक ने उन्हें घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। सहायता केंद्र चौराहे से टीला रोड की ओर जाते समय युवक ने महिला से कहा कि उसे अपनी पत्नी के लिए ऐसे ही झुमके बनवाने हैं, इसलिए कुछ देर के लिए झुमके उतार दें। महिला ने उसके झांसे में आकर अपने कानों से झुमके उतारकर उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को सुनसान जगह पर उतार दिया और झुमके लेकर फरार हो गया। इससे एक दिन पहले, शनिवार शाम करैरा थाना क्षेत्र में दूसरी लूट की वारदात हुई। ग्राम समोहा निवासी आरती लोधी अपने पति कल्लन सिंह लोधी के साथ शाम करीब 5:30 बजे मोटरसाइकिल से ग्राम दुलहई जा रही थीं। वे अपने भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। समोहा से लगभग दो किलोमीटर आगे कडोरा तिराहे के पास पहाड़ी पर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक बदमाश ने कल्लन सिंह पर कट्टा तान दिया। दूसरे बदमाश ने आरती लोधी के साथ मारपीट की और उनके कानों की सोने की झुमकियां, मंगलसूत्र, बीजासेन का सोने का लॉकेट, कमर की चांदी की करधौनी, ओप्पो मोबाइल, पर्स और उसमें रखे 3 हजार रुपए नकद छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दाबरभाट रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#बजरग #महल #स #झमक #लट #दपत #स #जवरनकद #छन #करर #म #द #बड #लट #क #वरदत #VIDEO #म #महल #क #बठत #दख #आरप #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *