![]()
देवास जिले के सिलोटिया गांव में एक आवारा कुत्ते ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे का चेहरा बुरी तरह नोच लिया गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके चेहरे पर तीन टांके लगाए गए हैं और उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सार्थक पेरवाल अपने दादा देवकरण के साथ खेत जा रहा था। दादा गाय लेकर आगे चल रहे थे, जबकि सार्थक उनके पीछे आ रहा था। तभी पीछे से आए एक कुत्ते ने सार्थक पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे और पैर को नोच डाला। सार्थक की चीख सुनकर दादा देवकरण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ता वहां से भाग चुका था। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सार्थक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है।
Source link
#आवर #कतत #क #हमल #म #पच #वरषय #मसम #गभर #घयल #खत #जत #समय #चहर #पर #कए #वर #दवस #जल #असपतल #म #लग #तन #टक #Dewas #News


