![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नीमच दौरे पर रहे, जहां मंच पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। भाषण के दौरान समय को लेकर मुख्यमंत्री और जावद विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के बीच हुई ‘इशारों-इशारों’ की बात अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री के भाषण से ठीक पहले जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा मंच पर अपनी बात रख रहे थे। करीब 7 मिनट तक विकास कार्यों पर बोलने के बाद भी जब उनका भाषण जारी रहा, तो मंच पर बैठे सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हाथ से “लिटिल बिट” (यानी थोड़ा कम या संक्षेप में बोलने) का इशारा किया। सीएम का यह इशारा देखते ही सखलेचा के हाव-भाव बदल गए और उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिखने लगी। उन्होंने तुरंत अपने कागज समेटे, भाषण को बीच में ही खत्म किया और जाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद वे काफी देर तक गुस्से में मोबाइल पर किसी से बात करते दिखे। यह पूरा वाकया कैमरों में कैद हो गया और अब इसका वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। सखलेचा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में बांगड़ गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के दौरान जब ग्रामीणों ने उन्हें खराब रास्ते को लेकर घेरा था, तब उन्होंने कह दिया था कि “वोट देना है तो दें, नहीं तो न दें।” भादवा माता मंदिर के लिए 17 करोड़ की घोषणा, हर शहर में बनेगा ‘गीता भवन’ इस सियासी ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिमोट का बटन दबाकर नीमच शहर की सड़कों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने नीमच की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री के संबोधन की बड़ी बातें प्रसिद्ध आरोग्य तीर्थ महामाया भादवा माता मंदिर के लिए 17 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं और नगर निगमों को अपने क्षेत्रों में ‘गीता भवन’ बनाने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पानी बचाने के मामले में नीमच देश में 10वें स्थान पर आया है, जो गर्व की बात है। प्रदेश में ‘सांदीपनि स्कूल’ खोले जा रहे हैं और आज मध्य प्रदेश पूरे देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्य बन चुका है। मंच पर मौजूद रहे कई नेता कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नवीन ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Source link
#सएम #क #इशर #पर #जवद #वधयक #सखलच #नरज #भषण #लब #हन #पर #लटल #बट #क #इशर #भदव #मत #मदर #म #करड #स #हग #कम #Neemuch #News


