गुना में 12वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या:  हॉर्न बजाने और एक्सीलेटर तेज करने पर झगड़ा; आरोपी ने सीने में घोंपा चाकू – Guna News

गुना में 12वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या: हॉर्न बजाने और एक्सीलेटर तेज करने पर झगड़ा; आरोपी ने सीने में घोंपा चाकू – Guna News

गुना में 12वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या:  हॉर्न बजाने और एक्सीलेटर तेज करने पर झगड़ा; आरोपी ने सीने में घोंपा चाकू – Guna News


गुना के मालपुर रोड स्थित राजा की चक्की के पास सोमवार रात मामूली विवाद में 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक्सीलेंस स्कूल के छात्र मोहित रजक (16) पर एक युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोस्तों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बाइक के एक्सीलेटर को लेकर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, मालपुर रोड निवासी विकास रजक (19) ने कैंट थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मोहित रजक एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। सोमवार रात वह अपने दोस्तों बलराम जाटव और शिवजीत शर्मा के साथ शिवजीत की बाइक से घूमने निकला था। रात करीब 9 बजे तीनों राजा की चक्की के पास पहुंचे। इसी दौरान मोहित बाइक का एक्सीलेटर तेज-तेज दबाने लगा। तभी वहां पड़ोस में रहने वाला रामजीलाल रजक अपनी टैक्सी लेकर पहुंचा और बाइक वहां खड़ी करने व एक्सीलेटर तेज चलाने पर आपत्ति जताई। गाली-गलौज के बाद चाकू से किया हमला शिकायत के मुताबिक, जब मोहित ने वहां से जाने से इनकार किया तो आरोपी रामजीलाल रजक गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर मोहित का बड़ा भाई विकास बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान रामजीलाल अपनी टैक्सी तक दौड़कर गया और वहां से एक बड़ा धारदार चाकू निकाल लाया। उसने मोहित के सीने के निचले हिस्से और पेट पर वार कर दिया। चाकू लगते ही मोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद विकास रजक, शिवजीत शर्मा, बलराम जाटव और मोहल्ले के गौर्य शर्मा घायल मोहित को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भोपाल ले जाने की जिद पर अड़े परिजन मोहित की मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए भोपाल ले जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस और डॉक्टरों ने काफी देर तक समझाइश दी, जिसके बाद परिजन शव परीक्षण के लिए तैयार हुए। घटना के बाद अस्पताल में गमगीन माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक दिन पहले ही दिलाई थीं किताबें मृतक के बड़े भाई विकास रजक ने बताया कि मोहित एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था और उसका सपना पुलिस अधिकारी बनने का था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही वे उसके लिए नई किताबें खरीदकर लाए थे, लेकिन अगले ही दिन उसकी हत्या हो गई। हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रभारी सीएसपी आनंद राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोहित रजक और रामजीलाल रजक के बीच मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे मोहित की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Source link
#गन #म #12व #क #सटडट #क #चक #मरकर #हतय #हरन #बजन #और #एकसलटर #तज #करन #पर #झगड #आरप #न #सन #म #घप #चक #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *