किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डाला केरोसिन:  अशोकनगर में गार्ड ने पकड़ा, जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप लगाया – Ashoknagar News

किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डाला केरोसिन: अशोकनगर में गार्ड ने पकड़ा, जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप लगाया – Ashoknagar News

किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डाला केरोसिन:  अशोकनगर में गार्ड ने पकड़ा, जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप लगाया – Ashoknagar News


अशोकनगर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद से परेशान एक किसान ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने तुरंत किसान के हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली। दोपहर करीब 12 बजे किसान टुडा अहिरवार अचानक केरोसिन की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचा। उसने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। घटना होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप टुडा अहिरवार ने आरोप लगाया कि रातीखेड़ा स्थित उसकी जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। उसका कहना है कि प्रशासन ने पहले सीमांकन कर उसे कब्जा दिलाया था, लेकिन बाद में आरोपियों ने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया। किसान ने बताया कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। खेत तक पहुंचने में भी बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। उसका आरोप है कि दबंग उसके ट्रैक्टर को भी खेत में नहीं जाने दे रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। प्रशासन ने कार्रवाई का दिया भरोसा किसान ने प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। होमगार्ड के हवलदार शशि कपूर, आरक्षक राजू रघुवंशी और कोतवाली डीएसबी के हेड कांस्टेबल अमित रघुवंशी ने समय रहते टुडा अहिरवार (पिता माधव अहिरवार, निवासी रातीखेड़ा) के हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार ने सर्किल पटवारी के साथ मौके पर टीम रवाना की।

Source link
#कसन #न #कलकटरट #परसर #म #खद #पर #डल #करसन #अशकनगर #म #गरड #न #पकड #जमन #पर #दबर #कबज #क #आरप #लगय #Ashoknagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *